फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump urges China, Russia, US arms control in phone call with Vladimir call

पुतिन से फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने रूस व चीन से हथियार नियंत्रण में शामिल होने को कहा

Thu, 07 May 2020 10:20 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 07 May 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump urges China, Russia, US arms control in phone call with Vladimir call
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से एक टेलीफोन वार्ता के दौरान रूस व चीन को सम्मिलित करते हुए हथियार नियंत्रण की इच्छा पर जोर दिया। यह जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में दी गई। यूरोप में द्वितीय विश्वयुद्ध के समाप्त होने की 75वीं सालगिरह के मौके पर हुई ट्रंप-पुतिन की इस वार्ता के दौरान मौजूदा कोरोना वायरस से निपटने पर भी चर्चा की गई। 

विज्ञापन


बयान के मुताबिक, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने दोबारा कहा कि अमेरिका प्रभावी हथियार नियंत्रण को लेकर प्रतिबद्ध है जिसमें रूस के साथ-साथ चीन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अमेरिका हथियारों की महंगी दौड़ से बचने के लिए भविष्य में चर्चा के लिए तत्पर है। फरवरी में समाप्त हो रहे वाशिंगटन और मॉस्को के बीच हथियार नियंत्रण संधि के स्थान पर नए समझौते किए ट्रंप बार बार इस बात पर बहस करते रहे हैं कि चीन को रूस और अमेरिका के साथ आना चाहिए। 
विज्ञापन


इस समझौते के तहत रूस और अमेरिका 1550 से अधिक परमाणु हथियार तैनात नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही इस समझौते ने भूमि और पनडुब्बी आधारित मिसाइलों और बॉम्बर को भी सीमित कर दिया था। एक अनुमान के मुताबिक चीन के पास करीब 300 परमाणु हथियार हैं और वह ट्रंप के प्रस्ताव को यह कहते हुए लगातार नकारता आया है कि उसके परमाणु हथियार केवल सुरक्षा के लिए हैं और उनसे कोई खतरा नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed