फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump Policies Air Force one Press Briefing Canada Greenland news in hindi

Donald Trump: US का भाग होने पर कनाडाई लोगों पर कम कर; ग्रीनलैंड हमें मिलेगा, दुनिया की आजादी से जुड़ा है सवाल

Mon, 27 Jan 2025 06:59 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 27 Jan 2025 06:59 AM IST
सार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पहले ही दिन से तत्परता से बड़े फैसले ले रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में ट्रंप ने एक यात्रा के दौरान पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि बाइडन के कार्यकाल की तुलना में अब मीडिया के लोग अधिक सवाल कर सकेंगे। वे तमाम सवालों के जवाब देने के तैयार हैं।

विज्ञापन
US President Donald Trump Policies Air Force one Press Briefing Canada Greenland news in hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद ट्रंप ने अपने विमान में पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने लगभग 20 मिनट के सत्र में विमान की रंग योजना से लेकर टिकटॉक और कनाडा के भविष्य जैसे सवालों के जवाब दिए। लास वेगास से फ्लोरिडा जाते समय ट्रंप ने कहा, विमान में पत्रकारों की मौजूदगी का अर्थ है कि बाइडन प्रशासन की तुलना में अब हालात 5000 फीसदी अलग हैं। वे तमाम सवालों के जवाब देने को तैयार हैं। 
विज्ञापन


अपने विमान का रंग बदलना चाहते हैं ट्रंप
ट्रंप ने कहा, वह अभी भी विमान के बाहरी रंग को बेबी ब्लू से बदलकर पावर ब्लू करना चाहते हैं। समय आने पर हम रंग बदलेंगे। ट्रंप ने कहा कि टिकटॉक खरीदने के मुद्दे पर अंतिम फैसला अगले 30 दिनों में होने की पूरी संभावना है। ट्रंप ने कहा, 'हमें इसमें बहुत रुचि है और अमेरिका इसका बड़ा लाभार्थी होगा।' 
विज्ञापन


कनाडा को अमेरिका का ही एक राज्य होना चाहिए
ग्रीनलैंड और कनाडा से जुड़े सवाल पर ट्रंप ने कहा, 'अब भी ग्रीनलैंड चाहता हूं और कनाडा को अमेरिका का ही एक राज्य होना चाहिए। मुझे विश्वास है कि ग्रीनलैंड हमें मिलेगा, क्योंकि यह वास्तव में दुनिया की स्वतंत्रता से जुड़ा है। मुझे कनाडा से प्यार है। कई सालों से वह अमेरिका का फ़ायदा उठा रहा है, और अब हम ऐसा नहीं होने देंगे।' ट्रंप ने वित्तीय मदद न करने की चेतावनी दी और कहा, 'मैं किसी देश को समर्थन देने के लिए करोड़ों डॉलर खर्च नहीं करना चाहता, जब तक कि वह देश एक राज्य न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed