{"_id":"5ef56bc28ebc3e42e303e96b","slug":"us-president-donald-trump-has-announced-his-intent-to-nominate-indian-american-vijay-shanker-as-a-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने सर्वोच्च अदालत में न्यायाधीश के तौर पर भारतीय-अमेरिकी को नामित करने की घोषणा की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने सर्वोच्च अदालत में न्यायाधीश के तौर पर भारतीय-अमेरिकी को नामित करने की घोषणा की
Fri, 26 Jun 2020 09:00 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की राजधानी में सर्वोच्च अदालत में न्यायाधीश के तौर पर भारतीय-अमेरिकी विजय शंकर को नामित करने की मंशा जताई है।
विज्ञापन
अगर सीनेट शंकर के नाम की पुष्टि करती है तो वह डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया कोर्ट ऑफ अपील्स में एसोसिएट जज के पद पर काम करेंगे। यह वाशिंगटन डीसी के लिए सर्वोच्च अदालत है।
विज्ञापन
अभी वह न्याय विभाग की अपराध शाखा में वरिष्ठ अभियोग वकील और अपील सेक्शन के उप प्रमुख के पद पर काबिज हैं। न्याय विभाग का 2012 में हिस्सा बनने से पहले शंकर वाशिंगटन डीसी, मेयर ब्राउन के कार्यालय, एलएलसी एंड कोविंगटन एंड बर्लिंग, एलएलपी में निजी तौर पर वकालत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने ड्यूक विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री हासिल की और वर्जीनिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ से जेडी की डिग्री प्राप्त की।