फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump denies sexual assault allegations 

ट्रंप ने खुद पर लगे दुष्कर्म के आरोप से किया इनकार, कहा कभी नहीं हुई महिला से मुलाकात

Sat, 22 Jun 2019 02:34 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 22 Jun 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump denies sexual assault allegations 
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद पर लगे दुष्कर्म के आरोपों से इनकार कर दिया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि 1990 के दशक में उसके साथ ट्रंप ने दुष्कर्म किया था। ट्रंप का कहना है कि वह ई. जीन कैरोल नाम की इस महिला से वह कभी नहीं मिले हैं। ट्रंप ने महिला पर आरोप लगाया है कि वह नई किताब बेचने के लिए उनपर ऐसे आरोप लगा रही है। 


loader

कैरोल का कहना है कि उन्होंने उसी वक्त मामले की शिकायत इसलिए नहीं की थी क्योंकि उनके एक दोस्त ने उन्हें ये सलाह दी थी कि वह कोर्ट में कभी जीत नहीं पाएंगी। शुक्रवार को कैरोल की कहानी न्यूयॉर्क पत्रिका में प्रकाशित हुई है। इससे पहले भी दर्जनों महिलाएं ट्रंप पर यौन शोषण के आरोप लगा चुकी हैं, जिन्हें ट्रंप ने खारिज कर दिया था।

क्या कहना है कैरोल का?

पत्रिका में छपे लेख में कैरोल ने कहा है कि वह ट्रंप से 1995 के आखिर और 1996 की शुरुआत में मिली थी। ये मुलाकात बर्जडोर्फ गुडमैन (डिपार्टमेंट स्टोर कंपनी) में हुई थी। कैरोल कहती हैं कि उन्होंने ट्रंप को रियल एस्टेट टायकून के रूप में पहचाना और ट्रंप ने उन्हें कहा था कि वह किसी लड़की के लिए तोहफा खरीदने आए हैं। इसी दौरान ट्रंप ने उनके साथ दुष्कर्म किया। 

जानकारी के मुताबिक उस वक्त ट्रंप और कैरोल की उम्र 50 साल के करीब थी। और ट्रंप की पत्नी मार्ला मेपल्स थीं। कैरोल का कहना है कि उन्होंने घटना के बारे में अपने दो दोस्तों को बताया था, जिनमें से एक ने उन्हें पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा। लेकिन एक अन्य दोस्त ने इसके उलट कहा कि "भूल जाओ! उसके (ट्रंप) पास 200 वकील हैं। वो तुम्हें दफना देगा।"

कैरोल ने लेख में जिन छह पुुरुषों पर यौन शोषण का आरोग लगाया है, ट्रंप उनमें से एक हैं। ट्रंप के अलावा उन्होंने लेस मूनव्स पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया है। जो सीबीएस के पूर्व सीईओ हैं। उन्होंने यौन शोषण के आरोप लगने के बाद साल 2018 में इस्तीफा दे दिया था। कैरोल ने लेख में ट्रंप को अपने जीवन का 'सबसे भयंकर अंतिम पुरुष' बताया है और लिखा है कि उन्होंने 'उस दिन के बाद से कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं।'

क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने कहा है कि वह कैरोल से कभी नहीं मिले हैं। कैरोल किताब बेचने की कोशिश कर रही हैं, जिससे उनकी प्रेरणा जाहिर हो। ट्रंप का कहना है कि "ये किताब फिक्शन सेक्शन में बिकनी चाहिए।" ट्रंप का कहना है कि इस मामले में उनके खिलाफ एक भी सबूत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed