फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump blocking South Africa from participating in G20 summit 2026 in Miami

US: ट्रंप ने की अगले साल G20 समिट से दक्षिण अफ्रीका को बाहर करने की घोषणा, सभी भुगतान-सब्सिडी रोकने का भी एलान

Thu, 27 Nov 2025 02:13 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: लव गौर Updated Thu, 27 Nov 2025 02:13 AM IST
सार

G20 Summit 2026 Miami: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की है कि दक्षिण अफ्रीका को अगले वर्ष मियामी में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने साथ ही देश को दी जाने वाली सभी सरकारी भुगतान और सब्सिडी रोकने का भी आदेश दिया है।

विज्ञापन
US President Donald Trump blocking South Africa from participating in G20 summit 2026 in Miami
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : X-@g20org/ANI Photos

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप श्वेत किसानों के कथित उत्पीड़न को लेकर दक्षिण अफ्रीका पर हमलावर हैं। ट्रंप ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में हुए जी20 समिट का भी बहिष्कार किया था। इस बीच अब उन्होंने अगले साल के G20 शिखर सम्मेलन से दक्षिण अफ्रीका को बाहर करने का एलान कर दिया है। ट्रंप ने दो टूक कहा कि दक्षिण अफ्रीका को 2026 के जी20 का निमंत्रण नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


मियामी G20 में भाग लेने की इजाजत नहीं
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह अगले साल मियामी में होने वाले ग्रुप ऑफ 20 (G20) शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को भाग लेने से रोक रहे हैं। इसी साथ ही उन्होंने कहा कि इस साल की वैश्विक बैठक में अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि के साथ किए गए व्यवहार के कारण दक्षिण अफ्रीका को दिए जाने वाले "सभी भुगतान और सब्सिडी रोक देंगे।"
विज्ञापन


द, अफ्रीका पर हमलावर ट्रंप
मालूम हो कि
ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका द्वारा आयोजित हालिया शिखर सम्मेलन में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को शामिल ना करने का निर्णय लिया, और कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अफ्रीकानर समुदाय (दक्षिण अफ्रीका के श्वेत किसान) के लोगों को हिंसक रूप से सताया जा रहा था। यह एक ऐसा दावा है, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने निराधार बताकर खारिज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: 'जेलेंस्की मुझसे मिलने अमेरिका आएं, लेकिन पहले...', रूस-यूक्रेन शांति समझौते को लेकर ट्रंप की दो टूक

अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधि से दुर्व्यवहार का आरोप
रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने सप्ताहांत में शिखर सम्मेलन समाप्त होने पर अपनी जी-20 मेजबानी की जिम्मेदारी अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि को सौंपने से इनकार कर दिया था। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "इसलिए, मेरे निर्देश पर, दक्षिण अफ्रीका को 2026 जी-20 का निमंत्रण नहीं मिलेगा, जिसका आयोजन अगले वर्ष फ्लोरिडा के मियामी शहर में किया जाएगा।"



ये भी पढ़ें: US: व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, गोली लगने से दो नेशनल गार्ड की मौत; ट्रंप बोले- हमलावर को कीमत चुकानी होगी

भुगतान और सब्सिडी तुरंत प्रभाव से बंद
उन्होंने आगे कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने दुनिया को दिखा दिया है कि वह किसी भी देश की सदस्यता के लायक नहीं है, और हम उन्हें दिए जाने वाले सभी भुगतान और सब्सिडी तुरंत प्रभाव से बंद करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed