फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Biden nominated Indian American Rashad Hussain Ambassadorat Large for International Religious Freedom

उपलब्धि: बाइडन प्रशासन में शामिल हुए भारतीय मूल के राशद हुसैन, बनाए गए अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के राजदूत

Sat, 31 Jul 2021 02:22 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 02:22 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक भारतीय मूल के अमेरिकी व्यक्ति राशद हुसैन को अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए एंबेसडर नियुक्त किया है। राशद पहले मुस्लिम हैं, जिनकी नियुक्ति इस पर हुई है।

विज्ञापन
US President Biden nominated Indian American Rashad Hussain Ambassadorat Large for International Religious Freedom
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक राशद हुसैन को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता का अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया है। राशद पहले मुस्लिम हैं, जिन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है। राशद की जिम्मेदारी धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए चलाई जाने वाली अमेरिकी डिप्लोमेसी को आगे ले जाने की होगी। अमेरिकी यहूदी समिति ने राशद हुसैन को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए राजदूत नियुक्त करने के लिए बाइडन प्रशासन की सराहना की है। 

विज्ञापन


राशद हुसैन मौजूदा समय में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में भागीदारी और वैश्विक जुड़ाव के निदेशक हैं। व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में कहा गया कि उन्होंने पहले न्याय विभाग के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभाग में वरिष्ठ वकील के रूप में भी काम किया है। हुसैन येल लॉ स्कूल से कानून की डिग्री ले चुके हैं और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अरबी और इस्लामी स्टडी में मास्टर डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। 
विज्ञापन


ओबामा प्रशासन में भी कर चुके हैं काम
ओबामा प्रशासन के दौरान राशद ने इस्लामिक सहयोग संगठन में अमेरिका के विशेष दूत के रूप में सामरिक आतंकवाद विरोधी संचार और व्हाइट हाउस के उप सहयोगी के रूप में काम किया था।  व्हाइट हाउस के बयान में आगे कहा गया कि ओबामा प्रशासन में शामिल होने से पहले उन्होंने छठे सर्किट के लिए यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स में डेमन कीथ के न्यायिक कानून क्लर्क के रूप में भी कार्य किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed