{"_id":"688ec4ad1d33c15cc6018d6d","slug":"us-police-searching-in-montana-mountains-for-ex-soldier-suspect-of-killing-four-in-bar-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: बार में चार लोगों के संदिग्ध हत्यारे पूर्व सैनिक की तलाश जारी, पहाड़ों में छिपे होने की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: बार में चार लोगों के संदिग्ध हत्यारे पूर्व सैनिक की तलाश जारी, पहाड़ों में छिपे होने की आशंका
Sun, 03 Aug 2025 07:38 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 03 Aug 2025 07:38 AM IST
सार
बार मालिक ने बताया कि घटना में मारे गए लोगों को ब्राउन पहले से जानता था और संदिग्ध आरोपी की पीड़ितों से कोई पुरानी दुश्मनी भी नहीं थी।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के मोंटाना के एनाकोंडा नामक कस्बे में एक बार में चार लोगों की हत्या के संदिग्ध आरोपी की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। पुलिस आरोपी की तलाश पहाड़ों और जंगलों में कर रही है। पुलिसकर्मी पैदल पहाड़ों में संदिग्ध आरोपी को ढूंढ रहे हैं, वहीं हेलीकॉप्टर के जरिए आसमान से भी नजर रखी जा रही है।
पूर्व सैनिक पर बार में चार लोगों की हत्या का शक
संदिग्ध आरोपी की पहचान माइकल पॉल ब्राउन (45 वर्षीय) के रूप में हुई है। आरोप है कि एनाकोंडा के एक बार में चार लोगों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद माइकल ब्राउन बार से एक पिकअप ट्रक में फरार होते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। ऐसे में माइकल पर हत्या का शक जताया जा रहा है। मारे गए लोगों में तीन ग्राहक और एक बारटेंडर शामिल था। माइकल एक सीसीटीवी में कुछ सीढ़ियां उतरते हुए दिखाई दिया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि माइकल ने सिर्फ एक काले रंग की हाफ पैंट पहनी है और कुछ नहीं पहना। पुलिस द्वारा आरोपी की ये तस्वीर जारी की गई है।
पुलिस ने स्थानीय लोगों के लिए जारी किया अलर्ट
पुलिस ने स्थानीय लोगों को चेतावनी जारी कर अलर्ट रहने को कहा है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि लोग अपने व्यवसाय खोल सकते हैं, लेकिन अलर्ट रहें। वहीं लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। बार के मालिक ने बताया कि माइकल ब्राउन बार के पास स्थित घर में ही रहता था। घटना के वक्त वे बार में नहीं थे। बार मालिक ने बताया कि घटना में मारे गए लोगों को ब्राउन पहले से जानता था और संदिग्ध आरोपी की पीड़ितों से कोई पुरानी दुश्मनी भी नहीं थी। ऐसे में माना जा रहा है कि गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Russia-US: 'हम अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी को संभालने में सक्षम'; तैनाती के आदेश पर ट्रंप को रूस का जवाब
इराक में बतौर सैनिक सेवाएं दे चुका संदिग्ध आरोपी
आरोपी माइकल ब्राउन साल 2001 में सेना में भर्ती हुआ था और उसने इराक में भी अपनी सेवाएं दीं थी। साल 2009 में ब्राउन ने सार्जेंट के पद से सेना की नौकरी छोड़ दी थी। ब्राउन की भतीजी ने बताया कि उसके अंकल मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्होंने अन्य परिजनों से बार-बार मदद भी मांगी थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन