फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Police officer killed another critically wounded in shooting outside Georgia hotel

US: अमेरिका के जॉर्जिया में होटल के बाहर गोलीबारी, एक पुलिस अधिकारी की मौत अन्य घायल

Mon, 02 Feb 2026 12:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 02 Feb 2026 12:33 AM IST
सार

अमेरिका में फिर गोलीबारी की घटना हुई है। यह घटना जॉर्जिया के अटलांटा इलाके में हुई, जब एक शिकायत पर पहुंची पुलिस पर एक संदिग्ध ने गोलियां बरसा दी। इस गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर भी घायल हुआ है। जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
US Police officer killed another critically wounded in shooting outside Georgia hotel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के उपनगर अटलांटा में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ग्विनेट काउंटी पुलिस ने एक बयान में बताया कि रविवार सुबह गोलीबारी तब हुई जब दो अधिकारियों को अटलांटा से लगभग 25 मील (40 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में स्टोन माउंटेन के पास एक होटल के पते पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट मिलने पर भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि जब अधिकारी वहां पहुंचे, तो उनका सामना एक ऐसे व्यक्ति से हुआ जिसने बंदूक निकालकर दोनों अधिकारियों पर गोली चला दी। अधिकारियों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे संदिग्ध घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दी ये जानकारी
  • पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध भी गोली लगने से घायल हुआ है और उसका इलाज किया जा रहा है। गोलीबारी में किसी और के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
  • विज्ञापन
  • पुलिस ने अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है और पुलिस अधिकारियों और संदिग्ध हमलावर के नाम भी नहीं बताए गए हैं।
  • गोलीबारी की जांच जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन को सौंप दी गई है। यही संस्था आमतौर पर पुलिस से जुड़ी गोलीबारी के मामलों की जांच करती है।
  • जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने कहा गोलीबारी में पुलिस अधिकारी की मौत पर दुख जताया और घायल अफसर के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। केम्प ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'यह इस बात की याद दिलाता है कि कानून लागू करने वालों को रोजाना कितने खतरों का सामना करना पड़ता है, और हम उन सभी के आभारी हैं जो अपने साथी जॉर्जियाई लोगों की रक्षा के लिए खुद को खतरे में डालते हैं।'
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Ukraine War: रूसी ड्रोन हमले में यूक्रेन में 15 की मौत; जेलेंस्की बोले- त्रिपक्षीय बैठक के लिए तय हुई तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed