{"_id":"5f6a4a7f8ebc3e8baf2ed07f","slug":"us-police-officer-charged-with-spying-on-tibetan-immigrants-for-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी पुलिस अधिकारी ने चीन के लिए की तिब्बतियों की जासूसी, गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी पुलिस अधिकारी ने चीन के लिए की तिब्बतियों की जासूसी, गिरफ्तार
Wed, 23 Sep 2020 12:33 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
अमेरिका में एक पुलिस अधिकारी पर चीन के अवैध एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने न्यूयॉर्क के पुलिस अधिकारी एवं तिब्बती मूल के बैमादाजिए आंगवान (33) पर चीन सरकार के लिए अमेरिका में तिब्बती स्वतंत्रता आंदोलन के समर्थकों की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर तिब्बती समुदाय के बीच खुफिया सूत्र विकसित करने का आरोप भी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन डेमेर्स ने कहा कि आरोपों के मुताबिक, चीन सरकार ने अमेरिकी नागरिक एवं अमेरिका के सबसे बड़े कानून प्रवर्तन विभाग के सदस्य आंगवान को भर्ती किया और उसे खुफिया जानकारी मुहैया कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
आंगवान पर चीन के अवैध एजेंट के तौर पर काम करने, झूठे बयान देने और आधिकारिक कार्रवाई को बाधित करने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। यदि आंगवान पर आरोप साबित हो जाते हैं, तो उसे अधिकतम 55 साल की कैद की सजा सुनाई जा सकती है।
विज्ञापन