फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US planning big attack on houthi rebels in middle east after jordan attack

US: जॉर्डन हमले से भड़का अमेरिका, हूती विद्रोहियों पर बड़े हमले की तैयारी, कहा- अब बर्दाश्त नहीं करेंगे

Fri, 02 Feb 2024 02:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 02 Feb 2024 02:25 PM IST
सार

गाजा में लड़ाई छिड़ने के बाद यह पहली बार है कि पश्चिम एशिया में हो रहे हमलों में अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। इससे पहले भी पश्चिम एशिया के अलग-अलग देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले हुए थे, लेकिन उन हमलों में बड़ा नुकसान नहीं हुआ था। 

विज्ञापन
US planning big attack on houthi rebels in middle east after jordan attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बीते दिनों  जॉर्डन में अमेरिका के सैन्य ठिकाने पर हुए ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी। इस हमले का आरोप ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर लगा था। अब अमेरिका हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि 'ऐसी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेंगे।'
विज्ञापन


बीते दिनों ही अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ की थी एयर स्ट्राइक
बीते दिनों भी अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ मिलकर हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। उस एयर स्ट्राइक में भी हूती विद्रोहियों को काफी नुकसान की आशंका है। जॉर्डन में अमेरिका के सैन्य ठिकाने पर हुआ हमला, इस बात का सबूत है कि पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है। गाजा में लड़ाई छिड़ने के बाद यह पहली बार है कि पश्चिम एशिया में हो रहे हमलों में अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। इससे पहले भी पश्चिम एशिया के अलग-अलग देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले हुए थे, लेकिन उन हमलों में बड़ा नुकसान नहीं हुआ था। जॉर्डन में हुए हमले में ना सिर्फ 3 अमेरिकी सैनिकों की जान गई है बल्कि इसमें 40 अन्य जवान घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


पश्चिम एशिया के कई देशों में होंगे हमले
अमेरिका का दावा है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने यह ड्रोन हमला किया था। यह हमला सीरिया से किया गया था। लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अब समय आ गया है, जब हम ज्यादा क्षमता से हमला करें। ईराक और सीरिया में भी ईरान समर्थित संगठनों के ठिकानों पर भी हमले के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंजूरी दे दी है। इससे साफ है कि पश्चिम एशिया में अमेरिका बड़े हमले करेगा। अमेरिका के रक्षा मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर लाल सागर और अदन की खाड़ी में भी हमले बढ़ेंगे। इस्राइल हमास युद्ध के बाद से ही फलस्तीन के समर्थन में हूती विद्रोही अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed