फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Plane Crash North Dakota state senator his wife and 2 kids died

US Plane Crash: अमेरिका के पूर्वी यूटा में विमान दुर्घटनाग्रस्त, सीनेटर, पत्नी और दो बच्चों की मौत

Tue, 03 Oct 2023 03:17 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 03:17 AM IST
सार

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सिंगल-इंजन पाइपर विमान की दुर्घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
US Plane Crash North Dakota state senator his wife and 2 kids died
Senator Doug Larsen - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्वी यूटा में रविवार शाम (स्थानीय समयानुसार) को एक विमान दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मोआब के बाहरी इलाके में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस विमान दुर्घटना में उत्तरी डकोटा के राज्य सिनेटर  डौग लार्सन, उनकी पत्नी और उनके दो छोटे बच्चों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


डौग लार्सन की मौत की पुष्टि सोमवार को एक ईमेल में की गई, जिसे सीनेट में रिपब्लिकन नेता डेविड हॉग ने अपने साथी सीनेटर्स को भेजा था। वहीं, वरिष्ट अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि मोआब से लगभग 15 मील (24 किलोमीटर) उत्तर में कैन्यनलैंड्स एयरफील्ड से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान रविवार शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शेरिफ कार्यालय ने कहा कि विमान में सवार सभी चार लोग मारे गए।
विज्ञापन


कौन थे लॉर्सन
बता दें कि लार्सन रिपब्लिकन और नॉर्थ डकोटा नेशनल गार्ड में लेफ्टिनेंट कर्नल रह चुके हैं। वह और उनकी पत्नी एमी व्यवसाय के मालिक थे।

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सिंगल-इंजन पाइपर विमान की दुर्घटना की जांच की जा रही है। वहीं अतिरिक्त जानकारी मांगने के लिए शेरिफ अधिकारियों के पास एक फोन संदेश भी छोड़ा गया, लेकिन सोमवार को इसका कोई रिप्लाई नहीं मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मोआब आंर्चेस और कैन्यनलैंड्स राष्ट्रीय उद्यानों के पास लगभग 5,300 लोगों का एक पर्यटन-केंद्रित समुदाय है।

लेक प्लासिड में भी विमान क्रैश
इधर, न्यूयॉर्क के लेक प्लासिड में भी विमान क्रैश हुआ है, जिसके चलते पूर्व एनएफएल खिलाड़ी रस फ्रांसिस सहित दो की जान चली गई। रविवार शाम चार बजे के बाद 70 वर्षीय फ्रांसिस और 63 वर्षीय रिचर्ड मैकस्पैडेन ने सेसना 177 विमान में लेक प्लासिड हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।


फ्रांसिस लेक प्लासिड एयरवेज के अध्यक्ष थे, जिसके चार्टर प्लेन चलते हैं।  एयरलाइन की वेबसाइट के मुताबिक वह लगभग 50 वर्षों तक पायलट रहे थे, और हवाई में एक चार्टर सेवा चला चुके थे। वहीं मैकस्पैडेन एयरक्राफ्ट ओनर्स एंड पायलट्स एसोसिएशन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। संगठन ने कहा कि वह अमेरिकी वायु सेना थंडरबर्ड्स के कमांडर के रूप में एक कार्य कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed