{"_id":"5f03767db1af305cd96e8fd3","slug":"us-plane-crash-horrific-collision-of-two-planes-in-idaho-us-all-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में दो विमानों की हवा में भीषण टक्कर, किसी के बचने की संभावना नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में दो विमानों की हवा में भीषण टक्कर, किसी के बचने की संभावना नहीं
Tue, 07 Jul 2020 12:37 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
plane crash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के इदाहो शहर में कोइरिएन डैलिन झील के ऊपर दो विमानों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। ये दोनों विमान हवा में टकराने के बाद झील में डूब गए। इस हादसे में कम से कम आठ लोगों के मरने की आशंका है। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि छह अन्य के शवों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झील के ऊपर दोनों विमानों की आपस में टक्कर इतनी भयानक थी कि किसी के बचने की संभावना नहीं के बराबर ही है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों विमानों में कुल आठ यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे लेकिन अभी भी इसे सत्यापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
कूटेनई काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा है कि हम मानकर चल रहे हैं कि इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है। पीड़ितों में बच्चे और वयस्क शामिल थे। बयान के मुताबिक विमान आपस में टकराने के बाद 127 फीट नीचे झील के पानी में डूब गए।
विज्ञापन
अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन के प्रवक्ता इयान ग्रेगर ने बताया कि टक्कर में शामिल एक विमान सेसना-206 था। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि जो विमान इससे टकराया था वह कौन सा एयरक्राफ्ट है।