फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US places 10 countries including India on Priority Watch List for IP protection

अमेरिका ने बौद्धिक संपदा सुरक्षा के लिए सूची बनाई, भारत पर भी निगरानी

Thu, 30 Apr 2020 01:32 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 30 Apr 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
US places 10 countries including India on Priority Watch List for IP protection
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका ने बौद्धिक संपदा सुरक्षा के मामले में निगरानी के लिए एक प्राथमिक सूची तैयार की है। इस सूची में उसने भारत को भी रखा है। अमेरिका ने यह कदम भारत के बौद्धिक संपदा अधिकार की संरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी कुछ पुरानी और कुछ नई आपत्तियों के बाद उठाया है।

विज्ञापन


इस संबंध में अमेरिका का कहना है कि भारत ने कुछ लंबे समय से चली आ रही और कुछ नई चुनौतियों के मामले में अपने नियम कायदे नहीं बदले हैं। इनकी वजह से अमेरिकी कंपनियों के बौद्धिक संपदा अधिकार पर वर्षों से बुरा प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका ने भारत और चीन सहित अपने प्रमुख व्यापार भागीदार सहित 10 देशों को इस सूची में रखा है। उसका आरोप है कि इन देशों में बौद्धिक संपदा अधिकारों को लागू करने में कमियां आई हैं। कारण कि उनके नियम कानून अब भी अपर्याप्त हैं। अमेरिका की जो भी कंपनियां अथवा इन अधिकारों के धारक इन देशों के नियमों पर निर्भर हैं, उन्हें वहां बाजार में काम करने में समानता का अवसर नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन के तहत जिन देशों को बौद्धिक संपदा अधिकारों से जुड़े मामलों से जुड़ी निगरानी सूची में रखा गया है, उनमें अल्जीरिया, अर्जेंटीना, चिली, चीन, भारत, इंडोनेशिया, रूस, सऊदी अरब, यूक्रेन और वेनेजुएला शामिल हैं।

बता दें कि कुवैत को पिछले साल ऐसी सूची से हटा लिया गया था। इसमें 11 देश शामिल थे। वर्ष 2019 में अमेरिका ने कनाडा और थाइलैंड को इस सूची से हटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed