फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us Pete Hegseth confirmed by senate as defence secretary after jd Vance tiebreaking vote

US: अमेरिका के रक्षा मंत्री पद पर हेगसेथ का नाम तय, वेंस के टाइब्रेकर वोट के बाद सीनेट से मिली मंजूरी

Sat, 25 Jan 2025 11:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 25 Jan 2025 11:19 AM IST
सार

आमतौर पर राष्ट्रपति द्वारा नामित लोग सीनेट में बड़े अंतर से समर्थन हासिल करते हैं, लेकिन हेगसेथ के नाम पर काफी विवाद था। यहां तक कि सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसदों ने भी हेगसेथ के नाम का विरोध किया। 

विज्ञापन
us Pete Hegseth confirmed by senate as defence secretary after jd Vance tiebreaking vote
पीट हेगसेथ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के नए रक्षा मंत्री के पद पर पीट हेगसेथ का नाम तय हो गया है। अमेरिकी सीनेट ने हेगसेथ के नाम को मंजूरी दे दी है। हालांकि हेगसेथ को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उन पर बहुत ज्यादा शराब पीने, महिलाओं के प्रति आक्रामक व्यवहार और साल 2017 में एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप लगे। यही वजह है कि पीट हेगसेथ के नाम पर सीनेट से मंजूरी को लेकर संशय के बादल थे। हालांकि बीती रात हुए मतदान में नाटकीय अंदाज में सीनेट ने हेगसेथ के नाम को मंजूरी दे दी। मतदान के दौरान टाइब्रेक की स्थिति बन गई थी और आखिरकार उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के वोट से हेगसेथ की रक्षा मंत्री पद पर ताजपोशी हो गई। 
विज्ञापन


मुश्किल से हेगसेथ के नाम को सीनेट से मिली मंजूरी
आमतौर पर राष्ट्रपति द्वारा नामित लोग सीनेट में बड़े अंतर से समर्थन हासिल करते हैं, लेकिन हेगसेथ के नाम पर काफी विवाद था। यहां तक कि सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसदों ने भी हेगसेथ के नाम का विरोध किया। हेगसेथ के नाम को लेकर सत्ताधारी रिपबल्किन पार्टी में भी दरार दिखी। रिपब्लिकन पार्टी की अलास्का से सीनेटर लीसा मुरकाव्सकी और मेन की सीनेटर सुसन कोलिन्स ने भी हेगसेथ का विरोध किया है। दोनों सांसदों ने हेगसेथ के खिलाफ वोट किया। 47 डेमोक्रेटिक सीनेटर्स और एक निर्दलीय सीनेटर ने भी हेगसेथ के खिलाफ वोट किया। रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ सीनेटर मिच मैक्कोनेल ने भी हेगसेथ के खिलाफ वोट किया। जिससे मामला 50-50 वोटों की बराबरी पर आ गया। इसके बाद जेडी वेंस ने हेगसेथ के पक्ष में वोट देकर उनके नया रक्षा मंत्री बनने पर मुहर लगा दी। 
विज्ञापन


हेगसेथ ने स्वीकारी थी दुष्कर्म पीड़िता को 50 हजार डॉलर देने की बात
पीट हेगसेथ ने मैसाच्युसेट्स से डेमोक्रेटिक सीनेटर एलिजाबेथ वारेन से बताया था कि उन्होंने 2017 के दुष्कर्म मामले में पीड़िता को 50 हजार डॉलर का भुगतान किया था। हालांकि हेगसेथ के वकील ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया था। हेगसेथ ने भी कुछ भी गलत करने के आरोपों से इनकार किया और खुद को निर्दोष बताया था। हेगसेथ पर आरोप है कि उन्होंने साल 2017 में कैलिफोर्निया के एक होटल में एक महिला से दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed