{"_id":"65c5ab2353106053e909e8b8","slug":"us-parent-arrested-charged-after-entering-school-cafeteria-to-have-lunch-with-son-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: स्कूल कैफेटेरिया में बेटे के साथ लंच करने पहुंचे माता-पिता गिरफ्तार, लोग बोले- प्रिंसिपल को बर्खास्त करो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: स्कूल कैफेटेरिया में बेटे के साथ लंच करने पहुंचे माता-पिता गिरफ्तार, लोग बोले- प्रिंसिपल को बर्खास्त करो
Fri, 09 Feb 2024 10:03 AM IST
कुमार विवेक
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:03 AM IST
सार
US: रिपोर्ट के अनुसार स्कूल के एक बच्चे के माता-पिता पैरेंट टीचर मीटिंग के लिए आए थे। जब उन्होंने स्कूल कैफेटेरिया में प्रवेश किया और अपने बेटे के साथ दोपहर का भोजन करने की कोशिश की तो उन्हें निर्देशों की अवहेलना के कारण गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
US Flag
- फोटो : ANi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के एक स्कूल में हैरान करने वाला वाकया हुआ है। दरअसल स्कूल में पैरेंट टीचर मीटिंग के बाद एक बच्चे के माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर अपने बेटे के साथ स्कूल के कैफैटेरिया में बिना इजाजत प्रवेश करने का आरोप है।
अभिभावक पर कथित तौर पर अपने बेटे के साथ दोपहर का भोजन करने के लिए कैफेटेरिया गए थे। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, यह घटना बुधवार को कैलिफोर्निया एरिया स्कूल डिस्ट्रिक्ट में हुई।
रिपोर्ट के अनुसार स्कूल के एक बच्चे के माता-पिता पैरेंट टीचर मीटिंग के लिए आए थे। जब उन्होंने स्कूल कैफेटेरिया में प्रवेश किया और अपने बेटे के साथ दोपहर का भोजन करने की कोशिश की तो उन्हें निर्देशों की अवहेलना के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। कैलिफोर्निया एरिया स्कूल जिला अधीक्षक लौरा जैकब ने कहा कि अभिभावक ने पैरेंट टीचर कॉन्फ्रेंस रूम के सभी निर्देशों की अवहेलना की और अंततः उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
फेसबुक पर साझा किए गए एक बयान में, लौरा जैकब ने कहा, "माता-पिता ने पैरेंट टीचर कॉन्फ्रेंस रूम के सभी निर्देशों की अवहेलना की और अपने बेटे के साथ दोपहर का भोजन करने के लिए" कैफेटेरिया जाने लगे। जो दिशा-निर्देशों के विपरीत था। उसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल और स्कूल पुलिस अधिकारी के आगे के निर्देशों पर उस बच्चे के माता-पिता को इमारत से बाहर ले जाया गया, हथकड़ी लगाई गई और अतिरिक्त पुलिस सहायता के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस बीच, फेसबुक पर, इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने गिरफ्तारी को "हास्यास्पद" कहा। उन्होंने कहा, यह हास्यास्पद है! वे एक माता-पिता हैं, अजनबी नहीं! एक यूजर ने लिखा, "इस प्रिंसिपल को बर्खास्त करने की जरूरत है। एक माता-पिता को अपने बच्चे के साथ दोपहर का भोजन करने की कोशिश करने के लिए गिरफ्तार किया गया। ये सरकारी कर्मचारी नियंत्रण से बाहर हैं।"