{"_id":"6108ea427c853627c67dfcf3","slug":"us-ordered-24-russian-diplomats-to-leave-country-by-september-3-due-to-visa-expiration","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती: अमेरिका का आदेश- तीन सितंबर से पहले 24 रूसी राजनयिकों को छोड़ना होगा देश, जानिए कारण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सख्ती: अमेरिका का आदेश- तीन सितंबर से पहले 24 रूसी राजनयिकों को छोड़ना होगा देश, जानिए कारण
Tue, 03 Aug 2021 12:33 PM IST
डिंपल अलावाधी
एएनआई,वॉशिंगटन
एएनआई,वॉशिंगटन
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:33 PM IST
सार
वीजा खत्म होने के कारण अमेरिका ने 24 रूसी राजनयिकों को आदेश दिया है कि उन्हें तीन सितंबर तक देश छोड़कर जाना होगा।
विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin and US President Joe Biden
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने 24 रूसी राजनयिकों को वीजा खत्म होने के कारण देश छोड़ने का आदेश दिया है। अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंतोनोव ने बताया कि इन रूसी राजनयिकों को वीजा खत्म होने के कारण यह आदेश दिया गया। इन सभी को तीन सितंबर तक देश छोड़कर जाना होगा। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने रूसी राजदूत अनातोली के हवाले से बताया कि लगभग सभी राजनियक अमेरिका छोड़ देंगे क्योंकि अमेरिका ने वीजा जारी करने की प्रक्रियाओं को कड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं इन राजनयिकों के स्थान पर दूसरे राजनयिकों भी रूसी दूतावास में तैनात नहीं हो सकेंगे क्योंकि अमेरिका से इन्हें वीजा नहीं मिला है। दिसंबर 2020 में अमेरिका और रूस के बीच समझौता हुआ था। इसमें कहा गया था कि रूस के राजनयिक अमेरिका में तीन वर्षों तक रह सकेंगे। जब वीजा की अवधि समाप्त हो जाती है तो लोगों से देश छोड़ने या विस्तार के लिए आवेदन करने की उम्मीद की जाती है। वॉशिंगटन की पत्रिका 'द नेशनल इंटरेस्ट' के साथ बातचीत में अनातोली एंतोनोव ने बताया कि, 'जहां तक हमें पता है, यह नियम किसी और देश पर नहीं लागू होता है।'
विज्ञापन
इस संदर्भ मेंअमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अनातोली की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि, 'रूसियों के लिए वीजा की वैलिडिटी पर तीन साल की सीमा कोई नई बात नहीं है।' मालूम हो कि इससे पहले अप्रेल में रूसी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी डिप्लोमेटिक मिशन पर रूसी नागरिकों को हायर करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। ये रूस के राजनयिकों को अमेरिका से बाहर जाने का आदेश सामने आने के बाद किया गया था।
विज्ञापन
रूसी विदेश मंत्रालय ने अप्रैल 2021 में अमेरिकी प्रतिबंधों और रूसी राजनयिकों के निष्कासन के जवाब में रूस या तीसरे देशों के नागरिकों को प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर भर्ती करने से अमेरिकी राजनयिक मिशनों पर पूरी तरह से बैन लगाने की घोषणा की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने 15 अप्रैल को चुनावी हस्तक्षेप और साइबर हमले में रूसी भागीदारी को लेकर 10 रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था।