फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US on 79th I-Day Wish Marco Rubio on 15 august says India and America will face modern challenges together

US 79th I-Day Wish: विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- मिलकर आधुनिक चुनौतियों का सामाना करेंगे भारत-अमेरिका

Fri, 15 Aug 2025 08:15 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 15 Aug 2025 08:15 AM IST
सार

बीते कुछ दिनों में अमेरिका और भारत के रिश्ते की तल्खी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण बढ़ी है। आज जब भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है तो अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जश्न-ए-आजादी की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ दोनों देशों के मिलकर काम करने की बात कही। जानिए रुबियो ने और क्या कहा

विज्ञापन
US on 79th I-Day Wish Marco Rubio on 15 august says India and America will face modern challenges together
मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री - फोटो : X @SecRubio

विस्तार

भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने देशवासियों को आजादी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आधुनिक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए भारत और अमेरिका मिलकर काम करेंगे। मार्को रुबियो ने भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक और दूरगामी संबंधों को रेखांकित भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश मिलकर आधुनिक चुनौतियों का सामना करेंगे और अपने-अपने देशों के लिए उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन


भारत और अमेरिका के रिश्ते ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण
जश्न-ए-आजादी मना रहे भारतवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए रुबियो ने अपने संदेश में कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) और सबसे पुराने लोकतंत्र (अमेरिका) के बीच का यह संबंध न केवल ऐतिहासिक है बल्कि बेहद महत्वपूर्ण भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मिलकर काम करते हुए दोनों देश आज की जटिल और बदलती वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन


समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र दोनों देशों का नजरिया
भारत और अमेरिका के साझा दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए रुबियो ने कहा, दोनों देशों का नजरिया एक है जो अधिक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र के निर्माण पर केंद्रित है। अमेरिकी विदेश मंत्री के मुताबिक दोनों देशों की साझेदारी विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। मिलकर काम करने से उद्योग जगत को मजबूती मिलने के साथ-साथ नवाचार को भी प्रोत्साहन मिलता है। महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों में नई सीमाएं तय करने के अलावा दोनों देशों की साझेदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र तक विस्तार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi Speech Live: लाल किले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी- दिवाली पर देश को मिलेगा तोहफा, GST में होगा बदलाव


पूरी दुनिया को लाभ मिलेगा
रुबियो ने यह भी रेखांकित किया कि दोनों देशों का सहयोग केवल आर्थिक या तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं है। यह वैश्विक स्थिरता और सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। भारत-अमेरिका संबंधों का प्रभाव अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी दिखता है, जहां दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों, नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था और आपसी सहयोग की वकालत करते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी आने वाले वर्षों में और गहरी होगी। इससे पूरी दुनिया को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- PM Lal Qila Speech: पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे लोगों को याद किया, पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं

अमेरिका का नाम लिए बिना पीएम मोदी का बड़ा संदेश

रुबियो के शुभकामना संदेश से इतर भारत के राष्ट्रीय समारोह में ्प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने लाल किले की प्राचीर से पूरी दुनिया को संबोधित किया। उन्होंने बिना अमेरिका का नाम लिए आत्मनिर्भरता का जिक्र किया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से 'वोकल फॉर लोकल' और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि किसी दूसरे की लकीर को छोटी करने में अपनी ऊर्जा नहीं खपानी। हमें पूरी ताकत से अपनी लकीर लंबी करनी है, तभी पूरी दुनिया हमारा लोहा मानेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे यह बात अपने 25 साल के अनुभव के आधार पर कह रहे हैं।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed