फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US oldest Virginia Military Institute report finds disturbing racism and sexism at US military academy

रिपोर्ट : लिंगवाद नहीं रोक पाया अमेरिका का सबसे पुराना वर्जीनिया मिलिट्री इंस्टीट्यूट

Thu, 03 Jun 2021 12:44 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लग्जिंगटन (अमेरिका)।
एजेंसी, लग्जिंगटन (अमेरिका)। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Jun 2021 12:44 AM IST
सार

  • अमेरिकी सैन्य संस्थान में यौन उत्पीड़न और नस्लवाद की घटनाएं

विज्ञापन
US oldest Virginia Military Institute report finds disturbing racism and sexism at US military academy
Virginia Military Institute - फोटो : Twitter

विस्तार

अमेरिका में सैन्य संस्थान पर एक बार फिर नस्लवाद और यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। भारतीय समयानुसार बुधवार को जारी एक सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्जीनिया मिलिट्री इंस्टीट्यूट न सिर्फ संस्थागत नस्लवाद और लिंगवाद को रोकने में विफल रहा बल्कि उसमें संलिप्त भी रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें बदलाव के लिए संस्थान को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

विज्ञापन


स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन फॉर वर्जीनिया के अनुरोध पर एक स्वतंत्र कानूनी फर्म द्वारा एक साथ रखी गई 145 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि नस्लीय गालियां और चुटकुले सामान्य नहीं हैं। इनसे अल्पसंख्यकों के प्रति शत्रुता का माहौल भी बनता है। अमेरिकी जनरल जॉर्ज पैटन को शिक्षित करने वाला दो सदी पुराना यह संस्थान देश के नस्लवाद और लिंगवाद के इतिहास से भी जुड़ा रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में पाया गया कि कैडेटों के बीच एक नस्लीय असमानता मौजूद है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि देश के सबसे पुराने इस सरकारी सैन्य कॉलेज में यौन उत्पीड़न अभी भी जारी है। एक सर्वेक्षण में पाया गया कि 14 प्रतिशत महिला कैडेटों ने यौन उत्पीड़न की सूचना दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस जांच के दौरान उजागर हुए नस्लवादी और महिला विरोधी कृत्य व नतीजे परेशान करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एथलीट और गैर-एथलीटों में भी दरार
स्वतंत्र कानूनी फर्म द्वारा की गई जांच में अन्य कई चिंताएं भी शामिल की गई हैं। इसमें एथलीटों और गैर-एथलीटों के बीच दरार को लेकर भी चिंता जाहिर की गई है। इसमें बताया गया है कि एथलीट का अर्थ यहां अफ्रीकी-अमेरिकी माना जाता है जो गलत धारणा को जन्म देता है। स्कूल के पहले अश्वेत अधीक्षक सेवानिवृत्त अमेरिकी सेना के मेजर जनरल सेड्रिक विंस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed