फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Nikki Haley slams Islamic countries for closing their doors on Palestinian civilians from Gaza news and upd

US: 'आखिर वे फलस्तीनियों के लिए दरवाजे क्यों नहीं खोल रहे?', इस्लामिक देशों पर बरसीं निक्की हेली, दी चेतावनी

Mon, 16 Oct 2023 09:48 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 16 Oct 2023 09:48 AM IST
सार

निक्की हेली ने फलस्तीनी नागरिकों के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें मासूमों का ख्याल करना चाहिए, क्योंकि अभी जो कुछ हो रह है, उसमें उनका कोई हाथ नहीं है। लेकिन अभी अरब देश कहां हैं?

विज्ञापन
US Nikki Haley slams Islamic countries for closing their doors on Palestinian civilians from Gaza news and upd
Nikki Haley - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी पेश कर चुकीं निक्की हेली ने इस्लामिक देशों पर गाजा से भाग रहे शरणार्थियों के लिए अपने दरवाजे न खोलने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। इतना ही नहीं हेली ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन पर भी ईरान से परमाणु समझौता करने को लेकर तंज कसा। उन्होंने ईरान पर भी हमास को मजबूत करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


क्या बोलीं निक्की हेली?
निक्की हेली ने फलस्तीनी नागरिकों के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें मासूमों का ख्याल करना चाहिए, क्योंकि अभी जो कुछ हो रह है, उसमें उनका कोई हाथ नहीं है। लेकिन अभी अरब देश कहां हैं? कहां हैं कतर? कहां हैं लेबनान? कहां हैं जॉर्डन? कहां हैं मिस्र? क्या आप जानते हैं कि हम हर साल मिस्र को अरबों डॉलर देते हैं। आखिर वे क्यों अपने दरवाजे नहीं खोल रहे? आखिर वे क्यों फलस्तीनियों की मदद नहीं कर रहे?
विज्ञापन


हेली ने इसका जवाब देते हुए कहा, "आप जानते हैं क्यों? क्योंकि वे जानते हैं कि वे उन्हें अच्छे से रख नहीं पाएंगे। न ही वे हमास को अपने आसपास चाहते हैं। तो आखिर इस्राइल उन्हें अपने पड़ोस में क्यों चाहेगा? तो जो हो रहा है उस पर बिल्कुल ईमानदार होना चाहिए। अरब देश फलस्तीन की मदद के लिए कुछ नहीं कर रहे, क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं है कि क्या सही है या अच्छा है। और वे उन लोगों (गाजावासियों) को अपने आसपास भी नहीं चाहते हैं। हेली ने अनुमान लगाया कि आने वाले दिनों में इस संकट के लिए भी इस्लामिक देश अमेरिका पर ही आरोप लगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'अरब देश चाहें तो सब ठीक कर सकते हैं'
हेली ने कहा, "इस्लामिक देश अब इस संकट के पीछे अमेरिका को घेरेंगे। वे इस्राइल पर आरोप लगाएंगे। लेकिन इसे लेकर प्रभावित मत होइए। वे चाहें तो इन सारे संकट का खुद समाधान कर सकते हैं। उनके पास हमास को तुरंत रोकने की ताकतहै। उनके पास हमास को बंधक बनाए गए लोगों को तुरंत छोड़ने के लिए कहने की भी क्षमता है। लेकिन आप जानते हैं क्या? कतर हमेशा की तरह हमास के साथ काम करना जारी रखेगा। ईरान भी उनका आर्थिक तौर पर समर्थन जारी रखेगा और कौन शांत रहेगा? हर वह अरब देश। लेकिन इस्राइल और अमेरिका पर उंगली उठाई जाएंगी, इसके लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed