फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US NEWS Texas man kills girlfriend after she had an abortion in Colorado

Crime: 26 वर्षीय युवती ने कराया गर्भपात, तो गुस्से से आगबूबला हुए प्रेमी ने सिर में मारी गोली

Sat, 13 May 2023 11:50 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 13 May 2023 11:50 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, गैब्रिएला गोंजालेज कोलोराडो से वापस आई थीं। उन्होंने वहां अपना गर्भपात कराया था। जब इसकी जानकारी 22 वर्षीय हेरोल्ड थॉम्सन ( जो उनके प्रेमी थे ) को हुई तो वह तिलमिला गया।
 

विज्ञापन
US NEWS Texas man kills girlfriend after she had an abortion in Colorado
मर्डर - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका के कई राज्यों में महिलाओं और लड़कियों को गर्भपात नहीं कराने की अनुमति है। यह नियम टेक्सास पर भी लागू होते हैं। टेक्सास ने सितंबर 2021 में लगभग छह सप्ताह की गर्भावस्था के बाद गर्भपात पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि बाद में, मेडिकल इमरजेंसी के मामलों में छूट दे दी गई थी। अब इन्हीं नियमों के चलते एक 26 वर्षीय युवती को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। दरअसल, युवती के दूसरे राज्य में गर्भपात कराने के बाद उसके प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी जेल में है।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, गैब्रिएला गोंजालेज कोलोराडो से वापस आई थीं। उन्होंने वहां अपना गर्भपात कराया था। जब इसकी जानकारी 22 वर्षीय हेरोल्ड थॉम्सन ( जो उनके प्रेमी थे ) को हुई तो वह तिलमिला गया।

विज्ञापन



पार्किंग स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चलता है कि आरोपी ने कैमरे से बचाने के लिए कार को थोड़ा आगे बढ़ाया। बाद में, गुस्से में युवती को कार से धकेल दिया और बंदूक बाहर निकाल ली। युवती ने भागने की कोशिश की, तो उसके सिर पर गोली मार दी। आरोपी ने भागने से पहले कई बार गोंजालेज को गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थॉम्सन को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे अभी डोलास की जेल में रखा गया है। बताया जा रहा है कि युवती की बहन घटनास्थल के पास मौजूद थी। उसने गोली की आवाज सुनी थी। वहीं एक व्यक्ति ने बताया कि गोंजलेज के पास फोन नहीं था, जिससे वह पुलिस को बुला सकती। बता दें, थॉम्सन पर पहले से ही एक मामला दर्ज है। उस पर परिवार के एक सदस्य के साथ मारपीट करने व गला घोंटने का आरोप है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed