फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US News: Police in Orange California south of Los Angeles reported a shooting with multiple victims at the scene including fatalities

कैलिफोर्निया: दक्षिणी लॉस एंजिल्स में गोलीबारी, एक बच्चा समेत चार की मौत, हमलावर घायल

Thu, 01 Apr 2021 12:20 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 01 Apr 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
US News: Police in Orange California south of Los Angeles reported a shooting with multiple victims at the scene including fatalities
लॉस एंजिल्स में गोलीबारी - फोटो : twitter

अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिल्स के ऑरेंज में एक इमारत में गोलीबारी हुई। इसमें एक बच्चा समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं पुलिस की गोली लगने से हमलावर जख्मी हो गया है। लॉस एंजिल्स पुलिस ने कहा कि स्थिति पर काबू पा लिया है। अब खतरे की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस लेफ्टिनेंट जेनिफर अमट ने बताया कि लॉस एंजिलिस के दक्षिणपूर्व में स्थित ऑरेंज शहर के लिंकन एवेन्यू में दो मंजिला कार्यालय में बुधवार को अपराह्न साढ़े पांच बजे यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में घायल हमलावर को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


अमट ने कहा कि इमारत की दूसरी मंजिल पर गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मीडिया की खबरों में बताया गया कि इमारत की दूसरी मंजिल पर विभिन्न स्थलों पर शव पड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने घटना को दुखद बताया और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 
बता दें कि ऑरेंज शहर लॉस एंजिलिस से दक्षिण पूर्व में करीब 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां की आबादी 140,000 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed