फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Navy chief Thomas Modly resigns over ship Coronavirus outbreak

कोरोना वायरस पोत मामला: अमेरिकी नौसेना प्रमुख थॉमस मोडली ने दिया इस्तीफा

Wed, 08 Apr 2020 01:22 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Apr 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
US Navy chief Thomas Modly resigns over ship Coronavirus outbreak
अमेरिका के कार्यवाहक नौसेना प्रमुख थॉमस मोडली - फोटो : Twitter

सुपर पावर अमेरिका कोरोना वायरस के आगे घुटने टेक चुका है। कोरोना वायरस के कारण एक ही दिन में 2,000 लोगों की मौत के साथ ही अब तक इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को 12,700 का आंकड़ा पार कर गई है। इसी बीच विमान वाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट पर कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने और फिर उसके कप्तान को हटाने के बाद उठे सवालों को लेकर अमेरिका के कार्यवाहक नौसेना प्रमुख थॉमस मोडली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने यह जानकारी दी। विमान वाहक पोत पिछले 11 दिन से गुआम में खड़ा है ताकि इसके चालक दल के सदस्यों की कोरोना वायरस की जांच की जा सके। इसके 100 से अधिक सदस्य अब तक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


मोडली ने करीब पांच दिन पहले ‘रूजवेल्ट’ के कप्तान ब्रेट क्रोजियर को उनके पद से हटा दिया था। क्योंकि क्रोजियर द्वारा लिखा गया एक पत्र मीडिया में लीक हो गया था, जिसमें उन्होंने पोत पर कोविड-19 के प्रकोप की जानकारी दी थी और पेंटागन से इसे खाली करने की अनुमति मांगी थी। साथ ही उन्होंने पेंटागन पर इस पर गौर न करने का आरोप लगाया था। क्रोजियर को बिना जांच के जल्दबाजी में उनके पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वाशिंगटन से सोमवार को गुआम पहुंचे मोडली को उनके फैसले को लेकर काफी अलोचना का सामना करना पड़ा। वहां उन्होंने अपने फैसले को चालक दल के सदस्यों के समक्ष सही ठहराने की कोशिश भी की। इसके कुछ घंटे बाद वाशिंगटन लौटते ही मोडली ने माफी मांगी, लेकिन ट्रंप ने क्रोजियर पर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए और मामले में प्रत्यक्ष रूप से हस्तक्षेप करने की बात कही।

रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि मोडली ने नौसेना और नाविकों को ऊपर रखते हुए खुद इस्तीफा दिया है ताकि रूजवेल्ट और नौसेना एक प्रतिष्ठान के तौर पर आगे बढ़ सकें।एस्पर ने कहा सेना के सेवानिवृत्त एडमिरल एवं मौजूदा अपर सचिव जिम मैकफर्सन कार्यवाहक नौसेना प्रमुख के तौर पर मोडली की जगह लेंगे। गौरतलब है कि चार महीने में नौसेना प्रमुख के पद से इस्तीफा देने वाले मोडली दूसरे व्यक्ति हैं।

मृतकों की संख्या 12 हजार के पार, ट्रम्प ने कहा- आशंका के मुकाबले कम 
अमेरिका में कोरोना से मौत का आंकड़ा मंगलवार को 12,700 को पार कर गया है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शोकाकुल देश को सांत्वना देते हुए कहा कि नए आंकड़ों से पता चलता है कि जितनी आशंका थी, उससे कम मौतें हुई हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जितनी आशंका थी, हम उससे कम मौत देख रहे हैं। 


अमेरिका में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और इस जानलेवा बीमारी से प्रभावित लोगों की संख्या चार लाख का आंकड़ा पार कर गई है जो दुनिया में किसी देश के लिए सर्वाधिक है। करीब 97 फीसदी आबादी अपने घरों में सिमटी हुई है। पिछले दस दिनों में अमेरिकी सेना ने अपने केंद्रों को अस्पतालों में बदलते हुए हजारों नए बिस्तर लगाए हैं। हजारों वेंटीलेटर वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही मास्क, निजी सुरक्षा उपकरण और आवश्यक चिकित्सा वस्तुएं भी दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed