कोरोना से संक्रमित हुए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी सोमवार को अमेरिकी मीडिया ने दी।
US National Security Advisor Robert O'Brien tests positive for COVID-19: US media
— ANI (@ANI) July 27, 2020
(file pic) pic.twitter.com/5dYNkekOFk
व्हाइट हाउस के बयान के मुताबकि, ओ ब्रायन ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। व्हाइट हाउस ने अपने बयान में ये भी कहा कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ओब्रायन के संपर्क में नहीं आए हैं। इससे पहले राष्ट्रपति का एक निजी कर्मचारी और उपराष्ट्रपति का प्रेस सचिव कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
बता दें कि अमेरिका कोरोना वायरस से दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित है। अमेरिका में अब तक कोरोना से 42 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से अब तक 1 लाख 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।