फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US National Security Adviser Jake Sullivan Says A bet on Russia as a long-term, reliable partner is not good

US: रूस को दीर्घकालिक भागीदार के रूप में देखना भारत के लिए अच्छा नहीं; अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन का बयान

Thu, 11 Jul 2024 10:45 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 11 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
US National Security Adviser Jake Sullivan Says A bet on Russia as a long-term, reliable partner is not good
जेक सुलिवन - फोटो : एएनआई

रूस के साथ भारत के संबंधों को लेकर चिंताओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) ने बृहस्पितवार को कहा कि भारत के लिए रूस को दीर्घकालिक, विश्वसनीय भागीदार के रूप में देखना अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब दो एशियाई दिग्गजों के बीच संघर्ष की स्थिति आएगी तो मॉस्को नई दिल्ली के बजाय बीजिंग का पक्ष लेगा।

विज्ञापन

एनएसए जेक सुलिवन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की मॉस्को यात्रा के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। पिछले महीने अपने समकक्ष अजीत डोभाल के साथ बैठक के लिए भारत आए सुलिवन ने कहा, हमने भारत सहित दुनिया के हर देश को स्पष्ट कर दिया है कि रूस को दीर्घकालिक, विश्वसनीय भागीदार के रूप में देखना अच्छा नहीं है।

विज्ञापन

चीन के करीब हो रहा है रूस
सुलिवन ने कहा, रूस चीन के करीब होता जा रहा है। वास्तव में यह चीन का जूनियर पार्टनर बन रहा है। और इस तरह रूस किसी भी दिन भारत के बजाय चीन का पक्ष ले लेगा। हमने हाल के वर्षों में देखा है कि प्रधानमंत्री मोदी निश्चित रूप से भारत के खिलाफ चीनी आक्रामकता की संभावना के बारे में गहरी चिंता रखते हैं। हालांकि, सुलिवन ने स्वीकार किया कि भारत जैसे देशों का रूस के साथ ऐतिहासिक संबंध है और यह रातोंरात नाटकीय रूप से बदलने वाला नहीं है। यह लंबी प्रक्रिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed