फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us mp presented a proposal regarding Baisakhi and Ambedkar

अमेरिका: बैसाखी के महत्व और आंबेडकर के सम्मान में प्रस्ताव

Fri, 16 Apr 2021 12:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 16 Apr 2021 12:50 AM IST
सार

  • बैसाखी पर सांसद जॉन गारामेंडी ने और आंबेडकर पर रो खन्ना ने मसौदा पेश किया

विज्ञापन
us mp presented a proposal regarding Baisakhi and Ambedkar
डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेरिका के एक सांसद ने ‘बैसाखी’ पर्व के महत्व को मान्यता देने और इसके अनुयायियों के लिए प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया। वहीं, भारतवंशी सांसद रो खन्ना ने भारतीय संविधान के निर्माता भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती के मौके पर उनके सम्मान में लगातार दूसरे वर्ष एक प्रस्ताव रखा। इसका लक्ष्य दुनिया भर के युवा नेताओं को आंबेडकर के समानता दृष्टिकोण से प्रेरित करना था।

विज्ञापन


अमेरिकी सांसद जॉन गारामेंडी ने सदन में बैसाखी प्रस्ताव को फिर से पेश करने के दौरान कहा कि यह प्रस्ताव बैसाखी पर्व की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता को स्वीकार करता है। यह सिख, हिंदू और बौद्ध धर्म के लोगों के लिए वसंत ऋतु की फसल कटाई का त्यौहार है। यह सिखों का नववर्ष भी होता है और 1699 में गुरु गोविंद सिंह द्वारा ‘खालसा पंथ’ की स्थापना किए जाने का भी स्मरण कराता है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, भारत इस वर्ष डॉ आंबेडकर की 130वीं जयंती मना रहा है। इस संबंध में प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश करने के बाद खन्ना ने एक ट्वीट में कहा, आंबेडकर ऐसा भारत और अमेरिका चाहते थे जहां हम सभी की गरिमा का सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज, मैं उन्हें सम्मानित करने के लिए एक बार फिर प्रस्ताव रख रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर के युवा नेता उनके काम के बारे में पढ़ेंगे और प्रेरित होंगे।


आंबेडकर के मूल्य मार्गदर्शन करते रहेंगे : जायसवाल
भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल ने न्यूयॉर्क में कहा कि सामाजिक सुधार पर बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के मूल्य और उनकी विरासत एक देश के तौर पर आगे बढ़ने में भारत का मार्गदर्शन करती रहेगी। आंबेडकर की 130वीं जयंती पर भारत के महावाणिज्यदूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जायसवाल ने कहा, न्यूयॉर्क में आंबेडकर को याद करना महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने शहर में कई वर्ष बिताए थे। इनमें कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान बिताए दिन भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed