फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us missing indian student sudiksha konanki declared dead his parents issue ststement

US: लापता भारतीय छात्रा सुदीक्षा की तलाश बंद, भावुक परिजन बोले- वह समुद्र की तेज लहरों में बह गई

Sat, 22 Mar 2025 10:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 22 Mar 2025 10:37 AM IST
सार

सुब्बारायडु ने भावुक होते हुए कहा कि 'हम बहुत दुख और भारी मन के साथ ये मान चुके हैं कि हमारी बेटी समुद्र में बह गई है। यह हमारे लिए बेहद मुश्किल है।'

विज्ञापन
us missing indian student sudiksha konanki declared dead his parents issue ststement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

लापता भारतीय छात्रा सुदीक्षा कोनांकी को मृत मान लिया गया है और अब उसकी तलाश भी बंद कर दी गई है। सुदीक्षा के माता-पिता ने भी बयान जारी कर कहा है कि अब वे इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि वह समुद्र की तेज लहरों में बह गई। सुदीक्षा के माता पिता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सुदीक्षा के भावुक पिता सुब्बारायडु कहते दिख रहे हैं अमेरिका और डोमिनिकन रिपबल्किन दोनों ही पक्षों ने मान लिया है कि घटना के वक्त लहरें बहुत तेज थीं और इस मामले में जो संदिग्ध युवक है जोशुआ रिबे, वह भी निर्दोष पाया गया है। 
विज्ञापन


सुदीक्षा के माता-पिता ने जारी किया बयान
सुब्बारायडु ने भावुक होते हुए कहा कि 'हम बहुत दुख और भारी मन के साथ ये मान चुके हैं कि हमारी बेटी समुद्र में बह गई है। यह हमारे लिए बेहद मुश्किल है। हम चाहते हैं कि आप लोग हमारी बेटी के लिए प्रार्थना करें।' अमेरिका और डोमिनिकन रिपब्लिक की सरकारें सुदीक्षा की तलाश में जुटीं थीं और मामले की जांच कर रहीं थी। कई दिन की तलाश के बाद अब दोनों सरकारों ने लापता भारतीय छात्रा की खोज बंद करने का फैसला किया और इसके लिए सुदीक्षा के परिजनों से बयान जारी करा मंजूरी ली गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sudiksha Konanki Missing: 20 वर्षीय भारतवंशी छात्रा का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, समुद्र तट से हुई थी लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने दोस्तों के साथ डोमिनिकन रिपब्लिक घूमने गई थी सुदीक्षा
20 साल की सुदीक्षा एक भारतीय नागरिक थी और फिलहाल अमेरिका में बतौर स्थायी निवासी के तौर पर यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग में पढ़ाई कर रही थी। सुदीक्षा बीती 3 मार्च को अपने कुछ दोस्तों के साथ डोमिनिकन रिपब्लिक के पुंटा काना द्वीप पर छुट्टियां बिताने गई थी। 5 मार्च को सुदीक्षा अपने होटल के बार में शराब पीते देखी गई। इसके बाद उसे सुबह 4.15 बजे समुद्र तट पर देखा गया। सुदीक्षा के बाकी दोस्त सुबह पांच बजे लौट आए, लेकिन एक साथी जोशुआ रिबे के साथ सुदीक्षा तट पर ही ठहरी रही। 

रिबे को संदिग्ध मानते हुए उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। हालांकि पूछताछ के बाद उसे संदिग्ध नहीं माना गया और छोड़ दिया गया। रिबे ने बताया कि वह तेज लहरों में बह गई। अब कई दिन की तलाश के बाद अथॉरिटीज ने सुदीक्षा को मृत मान लिया है और उसकी तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान को बंद करने का फैसला किया है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed