फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Medical Student Stabs Own Mother To Death For Annoying Him

US: दादा से मिलने का कहकर पहुंचा घर, फिर मां को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट; पढ़ें दिल दहलाने वाला मामला

Tue, 09 Apr 2024 02:13 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 09 Apr 2024 02:13 PM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि छात्र ने अपराध कबूल किया है कि मां को चाकू मारते समय उसके हाथ पर भी चोट लग गई थी। वह अपनी मां से नियोस्पोरिन के लिए पूछना चाहता था, लेकिन उसने देखा कि वह मर चुकी थी।
 

विज्ञापन
US Medical Student Stabs Own Mother To Death For Annoying Him
मां को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां 21 साल के एक मेडिकल छात्र पर आरोप है कि उसने अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस मामले में एक नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी मां से परेशान था, इसलिए उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।  

विज्ञापन


यह बनाई योजना
पोल्क काउंटी शेरिफ के ग्रैडी जुड ने बताया कि फ्लोरिडा के प्री-मेड छात्र इमैनुएल मैनी एस्पिनोजा ने अपनी मां एल्विया एस्पिनोजा से कहा कि वह दादा से मिलना चाहता है। इस पर एस्पिनोजा ने उसे घर पर आने के लिए कहा। मैनी दोपहर करीब दो बजे अपनी मां के घर पहुंचा।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज जारी
अधिकारी ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हमले से थोड़ी देर पहले ही छात्र ने घर में प्रवेश किया था। उन्होंने आगे कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी नहीं कर रहे हैं। हालांकि, महिला को बार-बार मैनी कहते सुना जा सकता है। जबकि छात्र ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई वार किया हमला
अधिकारी ने बताया कि जब मैनी दरवाजे पर पहुंचा तो वो 'नो चर्च इन द वाइल्ड' गाना सुन रहा था। वहीं दूसरी ओर उसकी मां अपने बेटे को देखने के लिए उत्साहित थी। जैसे ही एस्पिनोजा ने दरवाजा खोला तो उसने उन पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि जीव विज्ञान कक्षाओं के कारण छात्र अच्छी तरह से जानता था कि चाकू किस जगह पर मारना चाहिए। जांच से सामने आया कि महिला पर कई बार चाकू से वार किया। यहां तक की जब एल्विया एस्पिनोजा खुद को बचाने की कोशिश कर रही थी तब भी छात्र हमला करता रहा। अधिकारी ने कहा कि मैनी ने जब देखा की एल्विया अभी जिंदा है तो उसने उस पर और वार कर दिए।

छात्र ने कबूला अपराध
अधिकारी ने कहा कि छात्र ने कबूल किया है कि मां को चाकू मारते समय उसके हाथ पर भी चोट लग गई थी। उसने रसोई के सिंक में चोट को साफ किया। वह अपनी मां से नियोस्पोरिन के लिए पूछना चाहता था, लेकिन उसने देखा कि वह मर चुकी थी।

शेरिफ जुड ने पुष्टि की कि मैनी एस्पिनोजा ने घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाओं से संपर्क किया। कॉल की एक रिकॉर्डिंग प्रेस को प्रस्तुत की गई, जहां एस्पिनोजा ने कथित तौर पर अपनी मां की मौत में शामिल होने की बात स्वीकार की। 

अधिकारी ने कहा, 'मैं यह समझाना चाहता हूं कि वह एक अच्छी मां थी। मैं चाहता हूं कि आप समझें कि उसे अपनी उपलब्धियों पर बहुत गर्व था। साथ ही यह भी बताना चाहता हूं कि छात्र ने अपनी मां की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी और इस बात को स्वीकारा भी है।'


सालों से मारना चाहता
शेरिफ जुड ने कहा कि जांचकर्ताओं ने पूछताछ के दौरान संदिग्ध के उद्देश्यों को समझने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'जब मैनी से पूछा कि क्या वह अपनी मां से प्यार करता है? तो उसने कहा कि हां, वह उनसे प्यार करता हैं। जब उससे यह पूछा कि क्या वह सब साथ हैं? तो उसने कहा कि हां। साथ ही उसने यह भी कहा कि वह उन्हें सालों से मारना चाहता था और जब उसे गेन्सविले जाने का मौका मिला तो उसने उन्हें मारने का मन बना लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed