फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US may very well end up in a 'war' with China: Donald Trump

ट्रंप ने किया आगाह: हमारा नेतृत्व कमजोर, चीन के साथ हो सकता है अमेरिका का युद्ध

Wed, 06 Oct 2021 11:15 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Wed, 06 Oct 2021 11:15 PM IST
सार

ट्रंप ने जो बाइडन पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में धांधली की गई थी और अमेरिका में अब कमजोर व भ्रष्ट नेतृत्व है। ऐसे में हमें चीन के साथ युद्ध का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
US may very well end up in a 'war' with China: Donald Trump
Former US President Donald Trump - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडन को निशाने पर लेते हुए चीन के साथ युद्ध को लेकर चेताया है। ट्रंप ने आगाह किया कि चीन के साथ अमेरिका का युद्ध हो सकता है क्योंकि यहां अब कमजोर और भ्रष्ट सरकार होने के कारण वॉशिंगटन का बीजिंग सम्मान नहीं करता। 

विज्ञापन


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने अपने उत्तराधिकारी जो बाइडन पर हमला बोलते हुए एक बयान में कहा कि चुनाव में धांधली की गई थी और अमेरिका में अब कमजोर व भ्रष्ट नेतृत्व है। ऐसे में हमें चीन के साथ युद्ध का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि चीन अब अमेरिका का सम्मान नहीं करता। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि रेडिकल लेफ्ट डेमोक्रेट्स हमारे राष्ट्र को नष्ट कर रहे हैं और केवल चुनाव व आपराधिक गतिविधियां कर रहे हैं। ये हमेशा भ्रष्ट अभियोजकों और अभियोगों के माध्यम से दूसरे पक्ष को दोष देते हैं। हमारा देश बड़ी मुसीबत में है। बेहतर होगा कि हम तेजी से आगे बढ़ें। ट्रंप की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और चीन के अधिकारी आपसी तनाव के बीच स्विट्जरलैंड में बैठक कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि उन्होंने देखा कि पहली बार हमारे जनरलों ने किस तरह तालिबान के सामने सरेंडर किया, हमने 13 महान योद्धाओं को खोया। इसके साथ ही 85 बिलियन अमरीकी डॉलर के विश्व में सबसे अच्छे और सबसे महंगे सैन्य उपकरणों को उन्हें सौंपते देखा। चीन और रूस पहले से ही इन हथियारों की रिवर्स इंजीनियरिंग कर रहे हैं ताकि वे इन्हें अपने लिए बना सकें।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed