फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us mass shooting in louisiana domestic disturbance eight children dead police says

Mass Shooting: अमेरिका के लुइसियाना में घरेलू कलह के चलते हुई गोलीबारी, आठ बच्चों की दर्दनाक मौत

Sun, 19 Apr 2026 11:10 PM IST
Nitin Gautam पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: Nitin Gautam Updated Sun, 19 Apr 2026 11:10 PM IST
सार

अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के एक शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते गोलीबारी कर दी, जिसमें आठ बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई और दो अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं। 

विज्ञापन
us mass shooting in louisiana domestic disturbance eight children dead police says
अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं (फाइल फोटो) - फोटो : ANI Photos

विस्तार

अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी की दर्दनाक घटना हुई है। इस घटना में एक से 14 साल के आठ बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह के चलते ये घटना हुई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


घटना रविवार तड़के श्रेवपोर्ट इलाके में हुई। श्रेवपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना में कुल 10 लोगों को गोली लगी, जिनमें कुछ बच्चे संदिग्ध हमलावर के रिश्तेदार भी थे। गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की उम्र एक वर्ष से लेकर लगभग 14 वर्ष तक बताई गई है। 
विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। गोलीबारी के बाद आरोपी ने मौके से भागते समय एक कार चोरी कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन उसे एक वयस्क पुरुष बताया गया है। प्रारंभिक जांच में इस घटना को घरेलू विवाद का परिणाम बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल श्रेवपोर्ट पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है और गोलीबारी की वजह जानने का प्रयास कर रही है। घटना की भयावहता को बताते हुए पुलिस ने कहा कि ऐसा दृश्य उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। एसोसिएटेड प्रेस और यूएसए टुडे द्वारा नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बनाए गए डाटाबेस के अनुसार, जनवरी 2024 में शिकागो के उपनगर में हुई घटना के बाद यह अमेरिका की सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी है, जिसमें आठ लोगों की जान गई थी।

घटना स्थल के बाहर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जांच अधिकारी भी स्तब्ध नजर आए और उन्होंने समुदाय से धैर्य बनाए रखने तथा प्रार्थना करने की अपील की। श्रेवपोर्ट पुलिस प्रमुख वेन स्मिथ ने कहा, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं, दिल दहल गया है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि ऐसी घटना कैसे हो सकती है।'


श्रेवपोर्ट लुइसियाना के उत्तर-पश्चिमी में स्थित शहर है, जिसकी आबादी करीब 1.8 लाख है। इस शहर के मेयर टॉम आर्सेनो ने इसे बेहद दुखद और शायद अब तक की सबसे त्रासद घटना बताया। उन्होंने कहा, 'यह एक भयावह सुबह है।' राज्य पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घटना से संबंधित कोई भी फोटो, वीडियो या जानकारी उनके साथ साझा करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed