फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Man Threatens To Kill Indian origin Republican US presidential candidate Vivek Ramaswamy At Event Arrested

US: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भारतवंशी रामास्वामी को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2023 08:23 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 12 Dec 2023 08:23 AM IST
सार

रामास्वामी की टीम ने धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रामास्वामी ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
US Man Threatens To Kill Indian origin Republican US presidential candidate Vivek Ramaswamy At Event Arrested
Vivek Ramaswamy - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय टायलर एंडरसन के तौर पर की गई है। यूएस के न्याय विभाग के अनुसार आगामी कार्यक्रम के लिए एंडरसन ने दो हैरान करने वाला संदेश जारी किया था। 
विज्ञापन


अपने पहले संदेश में आरोपी ने कहा, 'बढ़िया, मेरे लिए उम्मीदवार के दिमाग को उड़ाने का अच्छा मौका है।' अपने दूसरे संदेश में उसने कहा, 'मैं इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों को मार डालूंगा।' रामास्वामी की टीम ने इस धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


रामास्वामी ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों का आभार जताया
एंडरसन की गिरफ्तारी के बाद रामास्वामी ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'मैं उस टीम का आभारी हूं, जो हमारे आसपास है। मुझे सुरक्षित रखने के लिए वह अपना काम कर रहे हैं।' इस मामले में एंडरसन को पांच साल की जेल, तीन साल की निगरानी में रिहाई और करीब 250,000डॉलर तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed