फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Man Opens Fire At Childrens Water Park several injured news in hindi

US: मिशिगन में वॉटर पार्क में गोलीबारी, दो बच्चे समेत आठ लोग घायल, मृत पाया गया हमलावर

Sun, 16 Jun 2024 10:37 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 16 Jun 2024 10:37 AM IST
सार

गोलीबारी के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का मानना है कि गोलीबारी बिना किसी मकसद के की गई है। रोशेस्टर हिल्स के मेयर बर्यान बर्नेट ने कहा कि पुलिस ने हमले वाली जगह को सुरक्षित कर लिया है।

विज्ञापन
US Man Opens Fire At Childrens Water Park several injured news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है। मिशीगन में शनिवार की शाम को वॉटर पार्क में एक व्यक्ति ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दो बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए। गोलीबारी के बाद शूटर एक घर में छिप गया था, जिसे पुलिस ने घेर लिया। ओकलैंड काउंटी शेरिफ माइकल बुचर्ड ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, बाद में हमलावर मृत पाया गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "रोशेस्टर हिल्स में ऑर्बन के स्प्लैश पैड पर सक्रिय शूटर छिपा हुआ था। वह अभी भी घटनास्थल पर सक्रिय है। हमने लोगों को इस स्थान से दूर रहने की सलाह दी है। इस गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। ओकलैंड काउंटी शेरिफ ने कहा कि आरोपी स्प्लैश पैड पर शाम के पांच बजे पहुंचा। वह अपने वाहन से उतरने के बाद ही गोलीबारी करने लगा। उसने कई बार अपनी बंदूक में गोली भरी। उसने 28 बार गोली दागी।"
विज्ञापन


हालांकि, इस गोलीबारी के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का मानना है कि गोलीबारी बिना किसी मकसद के की गई है। रोशेस्टर हिल्स के मेयर बर्यान बर्नेट ने कहा कि पुलिस ने हमले वाली जगह को सुरक्षित कर लिया है। रोशेस्टर हिल्स दमकल विभाग भी मौके पर मौजूद हैं। लोग लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। इस घटना को लेकर और जानकारी मिलने पर अपडेट दिया जाएगा। बता दें कि 2024 में अमेरिका में अबतक 215 से अधिक गोलीबारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed