फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US lawmakers want H-1B visas and foreign students internship suspended temporarily

मुश्किल: छह माह से कम बचा वीजा तो नहीं जा पाएंगे अमेरिका, एच-1बी वीजा पर अस्थायी रोक की तैयारी

Sun, 10 May 2020 06:21 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 10 May 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
US lawmakers want H-1B visas and foreign students internship suspended temporarily
एच-1 बी वीजा - फोटो : social media
अमेरिका जाना चाह रहे वे भारतीय नागरिक जिनका वीजा छह महीने से कम समय के लिए वैध रह गया है, उन्हें ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत चलाई जा रही उड़ानों से अमेरिका नहीं ले जाया जाएगा। ऐसे छात्रों को भी अमेरिका नहीं ले जाया जाएगा, जिन्हाेंने वहां के शिक्षण संस्थानों में ताजा प्रवेश तो लिया है, लेकिन महामारी के पूर्व ज्वाइन नहीं किया। इस संबंध में एयर इंडिया ने शनिवार को बयान जारी किया। जिसमें बताया है कि एफ या एम यूएस वीजा पाए कुछ खास श्रेणी के नागरिकों को इस मिशन के तहत अमेरिका नहीं ले जाया जाएगा। यह वीजा अमेरिका में पढ़ने के लिए छात्रों को मिलता है।
विज्ञापन


एयर इंडिया ने कहा, ताजा प्रवेश पाए छात्रों से कहा गया है कि वे अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा नए निर्देश आने तक अपनी अमेरिका यात्रा टालें। 2020 के नए सत्र में दाखिला पाए छात्र अपना संस्थान फिर से खुलने की तारीख के आसपास यात्रा की योजना बनाएं। जिन विद्यार्थियों की पढ़ाई अमेरिका में सामान्य ढंग से चल रही है और जो यहां लॉकडाउन के पूर्व आए थे, वही अपने शिक्षण संस्थानों में संपर्क कर आगे के लिए निर्देश लें। संभव है कि कुछ संस्थान फिलहाल विद्यार्थियों को कैंपस में आने की अनुमति न दें, ऐसे में वे सजग रहें।
विज्ञापन

एच-1बी वीजा पर अस्थायी रोक की तैयारी में अमेरिका

  • सीनेटरों ने भी ट्रंप को लिखा था पत्र

कोरोना के कारण अमेरिका में बढ़ रही बेरोजगारी को देखते हुए ट्रंप प्रशासन एच-1बी वीजा पर अस्थायी रोक लगाने की तैयारी में है। यह वीजा भारतीय आईटी पेशेवरों में लोकप्रिय है। अमेरिकी अखबार वॉलस्ट्रीट जर्नल की खबर के मुताबिक, छात्र वीजा और काम करने की अनुमति (वर्क अथॉराइजेशन) पर भी अस्थायी रोक की तैयारी है।

खबर के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आव्रजन मामलों के सलाहकार इस महीने आने वाले कार्यकारी आदेश के लिए योजना बना रहे हैं। इसके तहत नए अस्थायी और कार्य-आधारित वीजा जारी करने पर पाबंदी लग सकती है। यह आदेश एच-1बी वीजा, कुछ खास समय तक काम करने के लिए दिया जाने वाला एच-2बी वीजा और छात्र वीजा पर केंद्रित हो सकता है। अमेरिका में दो माह में 3.3 करोड़ अमेरिकियों को नौकरी गंवानी पड़ी है। बता दें कि अमेरिका में जा रहीं नौकरियों को देखते हुए चार शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटरों ने ट्रंप से 60 दिनों के लिए सभी नए कार्य-आधारित वीजा व एच-1बी सहित अतिथि वीजा की कुछ श्रेणियों को एक साल या रोजगार की स्थिति सामान्य नहीं होने तक निलबिंत करने का 7 मई को आग्रह भी किया है।

  • राहत ग्रीन कार्ड : डॉक्टरों-नर्सों को होगा फायदा, विधेयक पेश

अमेरिकी सांसदों ने स्वास्थ्य देखभाल के लिए हजारों विदेशी नर्सों और डॉक्टरों को ग्रीन कार्ड देने या स्थानीय कानूनी निवास का दर्जा देने वाला एक विधेयक कांग्रेस में पेश किया है। ‘द हेल्थकेयर वर्कफोर्स रेसिलिएंस एक्ट’ से उन ग्रीन कार्ड्स को जारी किया जा सकेगा जिन्हें पिछले वर्षों में कांग्रेस ने मंजूरी दी थी लेकिन उन्हें किसी को दिया नहीं गया। इसका फायदा भारतीय नर्सों-डॉक्टरों को मिलेगा। इस विधेयक से हजारों अतिरिक्त चिकित्सा पेशेवर अमेरिका में स्थायी रूप से काम कर सकेंगे। इससे महामारी में 25,000 नर्सों और 15,000 डॉक्टरों को ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि देश में चिकित्सा पेशेवरों की कमी न रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed