{"_id":"63d3501d9426bb71195a6b8f","slug":"us-lawmaker-michael-mccaul-claims-usaid-grantee-in-pakistan-associated-with-designated-terrorist-organisations-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Michael McCaul: अमेरिकी सांसद का दावा- पाकिस्तान में मौजूद NGO के आतंकी संगठनों से संबंध, फंडिंग रोकने की मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Michael McCaul: अमेरिकी सांसद का दावा- पाकिस्तान में मौजूद NGO के आतंकी संगठनों से संबंध, फंडिंग रोकने की मांग
Fri, 27 Jan 2023 09:46 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 27 Jan 2023 09:46 AM IST
सार
Michael McCaul: अमेरिकी सांसद माइकल मैककॉल ने कहा कि इन आरोपों की जांच पूरी होने तक फंडिंग को तुरंत निलंबित कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने पत्र में गहरी चिंता जताई है कि उनके कार्यालय से आठ महीने से अधिक समय पहले ही इन आरोपों के बारे में USAID को जानकारी दी थी कि मानवीय सहायता हासिल करने वाली एनजीओ आतंकवादी संगठनों से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
Michael McCaul
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के सांसद माइकल मैककॉल ने पाकिस्तान में स्थित एक अमेरिकी एनजीओ पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह एनजीओ अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी से मानवीय सहायता भी हासिल कर रही है। 24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए यूएम एजेंसी (USAID) के प्रमुख को लिखे एक पत्र में हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष व सांसद माइकल मैककॉल ने एनजीओ को फंडिंग निलंबित करने और इन आरोपों की गहन जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
मैककॉल ने कहा कि इन आरोपों की जांच पूरी होने तक फंडिंग को तुरंत निलंबित कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने पत्र में गहरी चिंता जताई है कि उनके कार्यालय से आठ महीने से अधिक समय पहले ही इन आरोपों के बारे में USAID को जानकारी दी थी कि मानवीय सहायता हासिल करने वाली एनजीओ आतंकवादी संगठनों से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2021 में, USAID ने ओशन फ्रेट रिएम्बर्समेंट प्रोग्राम के तहत हेल्पिंग हैंड फॉर रिलीफ एंड डेवलपमेंट (HHRD) को 110,000 डॉलर दिए थे। जबकि इन आरोपों का पता चल गया थि एचएचआरडी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों, आतंकवादी वित्तपोषितों और चरमपंथी समूहों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आगे लिखा, नवंबर 2019 में, अमेरिकी संसद के तीन सदस्यों ने अनुरोध किया था कि विदेश विभाग आतंकवाद के इन कथित संबंधों की जांच करे, जिनका एक पत्र के जरिए खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
मैककॉल ने कहा है कि एचएचआरडी को मिल रहे अनुदान की तुरंत समीक्षा की जानी चाहिए। मैं आग्रह करता हूं कि जब तक आप आरोपों की गहन समीक्षा पूरी न कर लें, तब तक आप इस अनुदान को रोक दें।