फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Justice Department Rejects Congressional Intervention in Release of Epstein Files

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स की रिलीज पर सांसद नहीं कर सकते दखल, न्याय विभाग बोला- कांग्रेस का अधिकार नहीं

Sat, 17 Jan 2026 08:13 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 17 Jan 2026 08:13 AM IST
सार

अमेरिका के न्याय विभाग ने साफ किया कि सांसद एपस्टीन फाइल्स की सार्वजनिक रिलीज में हस्तक्षेप नहीं कर सकते। जानिए और क्या-क्या कहा...

विज्ञापन
US Justice Department Rejects Congressional Intervention in Release of Epstein Files
एपस्टीन फाइल्स - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

अमेरिका में चर्चित जेफरी एपस्टीन ट्रैफिकिंग मामले से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने को लेकर बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट (DOJ) ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस के सदस्य एपस्टीन फाइल्स की रिलीज प्रक्रिया में अदालत के जरिए हस्तक्षेप नहीं कर सकते।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के मैनहैटन स्थित शीर्ष संघीय अभियोजक और यूएस अटॉर्नी जे क्लेटन ने एक पत्र के जरिए कहा कि जज के पास यह अधिकार नहीं है कि वह किसी न्यूट्रल एक्सपर्ट या स्पेशल मास्टर की नियुक्ति करें, जो एपस्टीन और गिस्लेन मैक्सवेल से जुड़े दस्तावेजों की सार्वजनिक रिलीज की निगरानी करे।
विज्ञापन


दो सांसदों ने लगाए थे आरोप
यह पत्र उस मांग के जवाब में भेजा गया है, जो अमेरिकी सांसद रो खन्ना (डेमोक्रेट) और थॉमस मैसी (रिपब्लिकन) ने की थी। दोनों सांसदों ने आरोप लगाया था कि एपस्टीन फाइल्स की बेहद धीमी रिलीज कानून का उल्लंघन है और इससे पीड़ितों को दोबारा मानसिक आघात पहुंच रहा है। हालांकि, जस्टिस डिपार्टमेंट ने साफ कहा कि ये सांसद इस आपराधिक मामले के पक्षकार नहीं हैं, इसलिए उन्हें अदालत से इस तरह की असाधारण राहत मांगने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। विभाग के मुताबिक, जज पॉल ए. एंगेलमेयर के पास ऐसी नियुक्ति करने का अधिकार ही नहीं है। जस्टिस डिपार्टमेंट ने संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही अदालत को दस्तावेजों की रिलीज को लेकर प्रगति रिपोर्ट सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  Epstein Files: एपस्टीन केस में 52 लाख से ज्यादा दस्तावेजों की समीक्षा, न्याय विभाग ने लगाए 400 से ज्यादा वकील

अब तक करीब 12,000 दस्तावेज जारी
अमेरिकी न्याय विभाग ने यह भी बताया कि अब तक करीब 12,000 दस्तावेज जारी किए गए हैं, जबकि कुल फाइलों की संख्या 20 लाख से अधिक है। रिलीज की प्रक्रिया इसलिए धीमी है क्योंकि पीड़ितों की पहचान और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा के लिए कई दस्तावेजों में संशोधन जरूरी है। गौरतलब है कि जेफरी एपस्टीन की 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में मौत हो गई थी, जिसे आत्महत्या बताया गया था। वहीं उसकी करीबी सहयोगी गिस्लेन मैक्सवेल को 2021 में नाबालिगों की तस्करी और यौन शोषण में मदद करने के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई थी।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed