फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Judge Shoots Wife Dead, Tells Cops I'm Done For A While

US: बहस के बाद गुस्साए जज ने पत्नी को मारी गोली, घर से बरामद हुईं 47 बंदूकें और 26 हजार राउंड गोला-बारूद

Wed, 16 Aug 2023 01:31 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 16 Aug 2023 01:31 PM IST
सार

जज फर्ग्यूसन और उसकी पत्नी शेरिल अपने घर के पास एक रेस्तरां में खाने पर गए थे, जहां दोनों में बहस होने लगी। यह बहस तीन अगस्त को हुई थी। इस दौरान जज ने बंदूक की नकल करते हुए अपनी पत्नी को अंगुली दिखाई और यह लड़ाई और बढ़ गई। 
 

विज्ञापन
US Judge Shoots Wife Dead, Tells Cops I'm Done For A While
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में पति-पत्नी के बीच हुई मामूली बहस खून-खराबे तक पहुंच गई। दरअसल, जेफरी फर्ग्यूसन और उनकी पत्नी शेरिल खाने के लिए बाहर गए थे, तभी दोनों के बीच अचानक बहस होने लगी। बाद में घर आने पर फिर बहस शुरू हो गई। इससे शराब के नशे में धुत शख्स गुस्से में आ गया और अपनी पत्नी को गोली मार दी। बता दें, जेफरी कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज है। 

विज्ञापन

तीन अगस्त को बहस

मंगलवार को एक अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान ऑरेंज काउंटी के उप जिला अटॉर्नी क्रिस्टोफर एलेक्स ने अदालत को बताया कि फर्ग्यूसन और उसकी पत्नी शेरिल अपने घर के पास एक रेस्तरां में खाने पर गए थे, जहां बहस करने लगे। यह बहस तीन अगस्त को हुई थी। इस दौरान जज ने बंदूक की नकल करते हुए अपनी पत्नी को अंगुली दिखाई थी।

विज्ञापन

जब दोनों घर पर वापस आ गए तो 65 वर्षीय शेरिल फर्ग्यूसन ने कहा कि इससे बढ़िया तुम मुझ पर असली बंदूक क्यों नहीं तान देते। इस पर जज ने अपनी पिस्तौल निकाली और गोली मार दी। बाद में 911 पर फोन करके एक सहायक चिकित्सक को यह कहते हुए बुलाया कि पत्नी को गोली मार दी गई है। जब एक अधिकारी ने पूछा कि क्या उसने हथियार चलाया है, तो उसने कहा कि इस पर बात नहीं करना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों को भेजा मैसेज

अटॉर्नी क्रिस्टोफर एलेक्स ने आगे बताया कि जज ने फोन काटने के बाद अपने कोर्ट क्लर्क और बेलीफ को यह कहते हुए संदेश भेजा कि मैंने अभी-अभी अपनी पत्नी को खोया है। मैंने अपनी पत्नी को गोली मारी है। मैं कल नहीं आऊंगा। मैं हिरासत में रहूंगा। मुझे बहुत खेद है।


दर्जनों बंदूकें मिलीं

अदालत को बताया गया कि जब पुलिस को सूचना मिली, तो वह जज के घर पहुंचे, तो देखा कि महिला के सीने में गोली लगने के कारण मौत हो गई थी। वहीं, दर्जनों बंदूकें और 26,000 राउंड गोला-बारूद रखे हुए थे। घर की तलाशी में 47 आग्नेयास्त्र मिले, सभी वैध रूप से रखे गए थे। पुलिस ने बताया कि 72 वर्षीय फर्ग्यूसन को जब गिरफ्तार किया गया तो उससे शराब की तेज गंध आ रही थी। उसने पुलिस से यह भी कहा कि ठीक है, मुझे लगता है कि कुछ समय के लिए मेरा काम हो गया।

हत्या से किया इनकार

हालांकि, मंगलवार को फर्ग्यूसन, जो 2015 से न्यायाधीश हैं, अदालत में पेश हुआ और हत्या करने से इनकार कर किया। अदालत ने फर्ग्यूसन को जमानत पर रिहा कर दिया और शराब न पीने का आदेश दिया गया। आरोपी को 30 अक्टूबर को फिर से अदालत में पेश होना है। वहीं, वकील पॉल मेयर ने अदालत के बाहर संवाददाताओं से कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह कोई अपराध नहीं हैं। यह अनजाने में हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed