फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us israel joint attack on iran tehran explosions indian embassy issues advisory for citizens

'घर के अंदर रहें, बाहर न निकलें': जंग के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Sat, 28 Feb 2026 01:14 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नवीन पारमुवाल Updated Sat, 28 Feb 2026 01:14 PM IST
सार

अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है। तेहरान में कई धमाके हुए हैं, जिसके बाद इस्राइल में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन
us israel joint attack on iran tehran explosions indian embassy issues advisory for citizens
ईरान पर बड़े हमले के बाद भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

US Israel Iran War: ईरान में इस्राइल और अमेरिका के बड़े सैन्य हमलों के बाद तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में हालात गंभीर बने हुए हैं। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों से बहुत सावधान रहने और घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। यह कदम ईरान में तेजी से बदलती स्थिति को देखते हुए उठाया गया है।
विज्ञापन


भारतीयों के लिए अलर्ट, घरों में रहने की सलाह
तेहरान में भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एडवाइजरी पोस्ट की है। इसमें कहा गया है, "मौजूदा हालात को देखते हुए ईरान में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधान रहें, बिना वजह घर से बाहर न निकलें और जितना हो सके घर में ही रहें।" दूतावास ने आगे कहा कि भारतीय नागरिक खबरों पर नजर बनाए रखें और अगले निर्देशों का इंतजार करें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकालीन स्थिति के लिए नंबर जारी
दूतावास ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में संपर्क के लिए कुछ फोन नंबर भी साझा किए हैं। ये नंबर हैं:
+9899128109115
+9899128109109
+9899128109102
+9899932179359



इस्राइल में भी भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
वहीं, इस्राइल में रह रहे भारतीयों के लिए भी भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय बहुत सावधानी बरतें और हर समय सतर्क रहें। भारतीय नागरिकों को इस्राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।
 

यात्रियों की सुरक्षा के लिए एयर इंडिया का बड़ा फैसला
जंग की स्थिति के बीच कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र को उड़ानों के लिए बंद कर दिया है। इसका असर दुनिया भर की एयरलाइंस पर पड़ रहा है। एयर इंडिया ने भी दिल्ली से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस बुला लिया गया। एयर इंडिया ने शनिवार को बताया कि उसकी दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया है। यह फैसला इस्राइल के हवाई क्षेत्र को बंद किए जाने के बाद लिया गया। एयरलाइन के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि फ्लाइट को मुंबई में सुरक्षित उतार लिया गया है।

यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि फ्लाइट संख्या AI139 को यात्रियों और क्रू की सुरक्षा के हित में वापस भारत लाया गया है। कंपनी ने कहा कि हम सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी उड़ानों में बदलाव करते रहेंगे। एयरलाइन ने इस अप्रत्याशित स्थिति से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया।

यह भी पढ़ें: 'न 20%, न 30%': बातचीत से क्यों खुश नहीं थे ट्रंप, अमेरिका-ईरान के बीच विवाद क्या है, आखिर क्यों नहीं टली जंग?

अन्य एयरलाइंस भी सतर्क
इस बीच, इंडिगो एयरलाइन ने भी कहा है कि वह ईरान और उसके हवाई क्षेत्र से जुड़े अपडेट पर करीब से नजर रख रही है। इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने की सलाह दी है। वहीं, फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट 'फ्लाइट रडार 24' के मुताबिक, हवाई क्षेत्र बंद होने से कई उड़ानें और एयरलाइंस प्रभावित हो रही हैं।

तेहरान में बड़े धमाके, कई मंत्रालय निशाने पर
रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान के बीचोंबीच धमाका हुआ और आसमान में घना धुआं उठता देखा गया। इस्राइल ने ईरान के कई मंत्रालयों को अपना निशाना बनाया है। यहां तक कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई और राष्ट्रपति के आफिस पर भी हमला किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हमला सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास हुआ।

यह अभी साफ नहीं है कि हमले के वक्त 86 साल के खामेनेई अपने कार्यालय में मौजूद थे या नहीं। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के कारण वह कई दिनों से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए इलाके में लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों का एक बड़ा बेड़ा तैनात किया है।

इस्राइल में स्कूल और हवाई सीमा बंद
संभावित हमलों के खतरे को देखते हुए इस्राइल में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने और घरों से काम करने के लिए कहा गया है। आईडीएफ ने मिसाइल और ड्रोन से हमले की आशंका जताई है। इसके साथ ही इस्राइल ने अपनी हवाई सीमा भी बंद कर दी है। ईरान ने भी अपनी हवाई सीमा बंद कर दी है। तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भी धमाकों की आवाज सुनी गई है।


यह भी पढ़ें: US-इस्राइल का ईरान पर हमला: खामेनेई-ईरानी मंत्रियों के दफ्तरों को बनाया निशाना, एक साथ 30 जगहों पर दागे रॉकेट

ईरान-इस्राइल युद्ध: मुख्य अपडेट्स
  • तेहरान पर भारी हमला: इस्राइल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़े सैन्य हमले किए हैं। धमाकों की आवाजें सुप्रीम लीडर खामेनेई के दफ्तर और राष्ट्रपति कार्यालय के पास भी सुनी गई हैं।
  • भारतीयों के लिए एडवाइजरी: तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को घरों के अंदर रहने और बिना वजह बाहर न निकलने की सख्त सलाह दी है।
  • आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर: किसी भी मदद के लिए दूतावास ने ये नंबर जारी किए हैं:
  • +9899128109115, +9899128109109, +9899128109102, +9899932179359
  • हवाई सेवाएं प्रभावित: इस्राइल और ईरान दोनों ने अपनी हवाई सीमा (Airspace) बंद कर दी है। एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट (AI139) को बीच रास्ते से वापस बुलाकर मुंबई डायवर्ट कर दिया गया है।
  • इस्राइल में अलर्ट: हमले की आशंका को देखते हुए इस्राइल में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और नागरिकों को सुरक्षित ठिकानों (बंकरों) के पास रहने को कहा गया है।
  • महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना: रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट और कई सरकारी मंत्रालयों को निशाना बनाया गया है। आसमान में धुएं का गुबार देखा जा रहा है।
  • दूतावास की निगरानी: दूतावास स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और भारतीयों से स्थानीय सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed