फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-Iran tensions Donald Trump offered several military options including targeted killing Khamenei and his Son

US-Iran Tension: ईरान पर सीमित सैन्य हमले पर विचार कर रहे ट्रंप, खामेनेई व बेटे की हत्या का विकल्प

Sun, 22 Feb 2026 03:52 AM IST
लव गौर अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: लव गौर Updated Sun, 22 Feb 2026 03:52 AM IST
सार

US-Iran tensions: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप के सामने सैन्य विकल्प पेश किए  गए। जिनमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और उनके बेटे मोजतबा खामेनेई की लक्षित हत्या शामिल है।
 

विज्ञापन
US-Iran tensions Donald Trump offered several military options including targeted killing Khamenei and his Son
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दबाव बनाने के लिए सीमित सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने स्पष्ट किया, मैं कह सकता हूं कि मैं इस पर विचार कर रहा हूं। उन्होंने यह भी बताया कि अगले 10 से 15 दिनों के भीतर इस बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा, हालांकि तेहरान के साथ किसी समझौते की संभावना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन


सीएनबीसी के रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा था कि ईरान पर हमला किया जाए या नहीं, इस पर वे 10 से 15 दिनों में फैसला लेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर परमाणु कार्यक्रम को लेकर तेहरान के साथ समझौता हो जाता है, तो सैन्य कार्रवाई टाली जा सकती है। हालांकि ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो वह जून में ईरानी परमाणु ठिकानों पर किए गए सीमित अमेरिकी हमलों से कहीं ज्यादा गंभीर होगा।
विज्ञापन


परमाणु वार्ता में नहीं झुकेगा ईरान
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के बीच उनका देश विश्व शक्तियों के दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

ट्रंप के सामने खामेनेई व बेटे की हत्या का विकल्प
ट्रंप के सामने सैन्य विकल्पों के रूप में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके बेटे मोजतबा खामेनेई की लक्षित हत्या जैसे विकल्प भी प्रस्तुत किए गए हैं। हालांकि, राष्ट्रपति ने फिलहाल ईरान पर हमले के मुद्दे पर फैसला नहीं लिया है। ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार के हवाले से एक्सियोस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के समक्ष कई परिदृश्यों पर चर्चा की गई। इनमें से एक था-खामेनेई, उनके बेटे मोजतबा व अन्य मुल्लाओं को हमले में मार गिराना। मोजतबा को व्यापक रूप से उनके पिता के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Iran: 'दुनिया के दबाव में झुकेगा नहीं ईरान', अमेरिका से तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियन का बड़ा बयान

तेल बाजार पर असर : कीमतें स्थिर, लेकिन जोखिम बरकरार
ईरान पर संभावित अमेरिकी कार्रवाई की आशंका के बीच वैश्विक तेल बाजार सतर्क नजर आ रहा है। इस सप्ताह ट्रेडरों द्वारा सैन्य जोखिम को कीमतों में शामिल किए जाने के बाद तेल में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई थी। शुक्रवार को अमेरिकी कच्चा तेल 4 सेंट गिरकर 66.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 10 सेंट बढ़कर 71.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed