{"_id":"5df1e35d8ebc3e87a82055f0","slug":"us-introduced-bill-in-senate-to-stop-loan-from-world-bank-to-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन को विश्व बैंक से मिलने वाले कर्ज को रोकने के लिए अमेरिका ने पेश किया विधेयक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन को विश्व बैंक से मिलने वाले कर्ज को रोकने के लिए अमेरिका ने पेश किया विधेयक
Thu, 12 Dec 2019 12:21 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका-चीन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के तीन सीनेटरों ने चीन को कर्ज देने से विश्व बैंक को रोकने के लिये एक विधेयक पेश किया है। सीनेटर चक ग्रासली, मार्को रुबियो और टॉम कॉटॉन ने बुधवार को यह विधेयक पेश किया।
विज्ञापन
इस विधेयक में विश्व बैंक में अमेरिका के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया है कि वह चीन को दिये जाने वाले ऐसे किसी भी ऋण के खिलाफ मतदान करें, जिनका इस्तेमाल धार्मिक या नस्लीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ किया जा सकता है।
विज्ञापन
ग्रासली और कॉटॉन ने हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में पेश चीन को विश्वबैंक से मिलने वाले ऋण की जवाबदेही विधेयक का एक अनुपूरक भी सीनेट में रखा। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब चीन में उइगुर मुसलमानों को जबरन नजरबंद करने से जुड़े एक संगठन को विश्व बैंक से पांच करोड़ डॉलर का ऋण दिये जाने की खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन
ग्रासली ने कहा कि चीन लंबे समय से अमेरिकी करदाताओं का धन विश्वबैंक के माध्यम से प्राप्त कर सीमा पार अपना प्रभाव बढ़ाने में उसका इस्तेमाल करता आया है। अब इस तरह के ऋण पर रोक लगनी चाहिये। उन्होंने कहा कि जो इससे भी बुरा है, वह है कि इन ऋण का इस्तेमाल संभवत ऐसे संसाधनों के ऊपर किया गया है जिनका इस्तेमाल मानवाधिकार के उल्लंघन तथा उइगुर मुसलमानों के उत्पीड़न में किया जाता है।