फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us intelligence warns donald trump about assassination threat from iran says campaign

Donald Trump: 'अमेरिका में अराजकता फैलाने के लिए ट्रंप की हत्या करा सकता है ईरान', खुफिया एजेंसी की चेतावनी

Wed, 25 Sep 2024 08:49 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 25 Sep 2024 08:49 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान टीम ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने ट्रंप पर जानलेवा हमले की आशंका जताई है और उन्हें सावधान रहने को कहा है। 78 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप पर हाल के समय में दो बार हत्या के प्रयास हो चुके हैं। 

विज्ञापन
us intelligence warns donald trump about assassination threat from iran says campaign
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि ईरान अमेरिका में अराजकता फैलाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच सकता है। डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान टीम ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने ट्रंप पर जानलेवा हमले की आशंका जताई है और उन्हें सावधान रहने को कहा है। 78 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप पर हाल के समय में दो बार हत्या के प्रयास हो चुके हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप के प्रचार अभियान ने दी जानकारी
ट्रंप के प्रचार अभियान के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने मंगलवार को कहा कि 'पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को आज खुफिया निदेशक के कार्यालय द्वारा ईरान की तरफ से संभावित खतरे के बारे में जानकारी दी गई है। खुफिया निदेशक कार्यालय का कहना है कि ईरान अमेरिका में अराजकता और अस्थिरता फैलाने के लिए ट्रंप की हत्या करा सकता है।' चेउंग ने बताया कि 'खुफिया अधिकारियों ने पिछले कुछ महीनों में ट्रंप पर हुए हमलों की पहचान की है और सभी एजेंसियां और जांच अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि ट्रंप सुरक्षित रहें और नवंबर का चुनाव बिना किसी हस्तक्षेप के हो।' 
विज्ञापन


ट्रंप पर हाल के समय में दो बार हो चुकी है हमले की कोशिश
डोनाल्ड ट्रंप पर बीती 13 जुलाई को पेंसिलवेनिया के बटलर में एक रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था, जब एक युवक ने रैली में भाषण के दौरान ट्रंप पर गोली चलाई थी। गोली ट्रंप का कान छूकर निकली थी और ट्रंप उस हमले में बाल-बाल बचे थे। सीक्रेट सर्विस के जवानों ने मौके पर ही हमलावर युवक को ढेर कर दिया था। बीती 15 सितंबर को ही फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित ट्रंप के आवास पर भी ट्रंप पर हमले की कोशिश हुई। इस मामले में 58 साल के रेयान वेस्ले राउथ को गिरफ्तार किया है। राउथ को ट्रंप के आवास के बाहर बंदूक के साथ देखा गया था। मंगलवार को रेयान राउथ पर पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टीवन चेउंग ने अपने बयान में कहा कि, 'कोई गलती न करें, ईरान का आतंकवादी शासन कमला हैरिस की कमजोर सरकार को पसंद करता है और राष्ट्रपति ट्रम्प की ताकत और संकल्प से डरा हुआ है। ट्रंप अमेरिकी लोगों के लिए लड़ने और अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए किसी भी चीज़ को उनके रास्ते में नहीं आने देंगे।' अमेरिका में आगामी 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होंगे। इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का सामना डेमोक्रेट पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed