फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Indian-origin software engineer's body found in Maryland lake, missing for 10 days

US: मैरीलैंड की झील में मिला भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, 10 दिन से था लापता; पुलिस ने कही यह बात

Thu, 20 Apr 2023 05:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 20 Apr 2023 05:37 PM IST
सार

बगई को आखिरी बार नौ अप्रैल करीब सुबह के 11:30 बजे देखा गया था जब वह माइलस्टोन प्लाजा के पास उपचार केंद्र से बाहर निकल रहा था।

विज्ञापन
US: Indian-origin software engineer's body found in Maryland lake, missing for 10 days
US police

विस्तार

अमेरिका के मैरीलैंड में एक झील से 30 वर्षीय भारतीय अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार शख्स नौ अप्रैल से ही गायब था। उसे आखिरी बार नौ अप्रैल करीब सुबह के 11:30 बजे देखा गया था जब वह माइलस्टोन प्लाजा के पास उपचार केंद्र से बाहर निकल रहा था। उसके गायब होने के बाद परिवारवलों ने खोज अभियान शुरू किया। उन्होंने उसके के वर्जिनिया या वॉशिंग्टन डीसी में होने की भी आशंका जताई थी। 
विज्ञापन


मोंटगोमरी पुलिस के बयान में बताया गया कि शव की पहचान अंकित बगई के तौर पर हुई है जो कि जर्मन टाउन का निवासी था। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने अंकित बगई को लेक चर्चिल में पाया था। झील में शव को देखकर वहां अधिकारियों को वहां बुलाया गया था। 
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार अंकित के परिवार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया। इसके अलावा उन्होंने शॉपिंग मॉल और आस-पास के इलाकों में भी छानबीन की। जगह-जगह पर अंकित की तस्वीर पोस्टर के तौर पर चिपकाया भी गया जिससे की उन्हें कुछ सुराग मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित के जीजा ने कहा- "अंकित के लापता होने वाले दिन ही पुलिस को चर्चिल झील में एक शख्स के होने की रिपोर्ट मिली थी। सोनार से, ड्रैग हुक से उसकी तलाश की गई, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। वे वहां करीबन तीन से चार घंटे तक थे।"


परिवारवालों के अनुसार अंकित वर्जीनिया विश्वविद्यालय के एक स्नातक कर चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि उसे कई सारे जीवन रक्षक दवाएं भी दी जा रही थी। फिलहाल इस मामले में मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें इसमें किसी भी तरह के साजिश का कोई संदेह नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed