फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Indian-origin man arrested for fraud, accused of spending clients' money for personal work

US: धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार, मुवक्किलों की धनराशि निजी काम में खर्च करने का आरोप

Mon, 03 Jul 2023 03:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 03 Jul 2023 03:07 PM IST
सार

अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल के पूर्व उम्मीदवार दास को जून 2021 में संघीय चुनाव अभियान अधिनियम का उल्लंघन करने और झूठा बयान जारी करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
US: Indian-origin man arrested for fraud, accused of spending clients' money for personal work
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

अमेरिका में 50 वर्षीय भारतीय मूल के पूर्व वकील और प्रतिनिधि सभा के पूर्व उम्मीदवार को भारतीय मूल की कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। व्यक्ति ने करीबन पांच मिलियन डॉलर की ठगी की और अपने ग्राहकों के पैसों को निजी कामों में लगाकर खर्ज कर दिया। 
विज्ञापन


उत्तरी एंडोवर के अभिजीत दास उर्फ बीज को पिछले हफ्ते बोस्टन में एक संघीय ग्रैंड जूरी द्वारा 20 जून को वायर धोखाधड़ी के दस मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ अपने ग्राहकों के खातों से अन्य खातों में धनराशि स्थानांतरित करने और उपयोग करने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल के पूर्व उम्मीदवार दास को जून 2021 में संघीय चुनाव अभियान अधिनियम का उल्लंघन करने और झूठा बयान जारी करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था। दास ने एस्क्रो फंड में पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की रकम अपने ग्राहकों के खातों से अन्य खातों में स्थानांतरित कर दी। उनपर ग्राहकों के रुपये को निजी खर्ज में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया। उन्होंने इन रुपयों का अपने लॉ फार्म, होटल के लिए नौका (याच) और  बोका रैटन (फ्लोरिडा) घर के लिए 2.7 मिलियन अमरीकी डालर का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दास अपनने ग्राहकों को जाली खाता प्रदान किया। उने खिलाफ दस वायर धोखाधड़ी में से नौ में शामिल होने का आरोप है। उनके ऊपर पहले से अभियान वित्त उल्लंघन, अभियान निधि के गबन और संघीय चुनाव आयोग के सामने गलत बयान देने का आरोप लगा है। एक बयान में कहा गया है कि वायर धोखाधड़ी के प्रत्येक आरोप में 20 साल तक जेल की सजा दी जाती है, जिसमें तीन साल की निगरानी में रिहाई और 250,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना के तौर पर शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed