फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us indian origin doctor who drove wife two daughters from cliff set free by court

US: पत्नी और दो बच्चों को कार समेत पहाड़ी से नीचे गिराया, भारतीय मूल के आरोपी डॉक्टर को नहीं मिली जेल की सजा

Thu, 27 Jun 2024 08:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 27 Jun 2024 08:48 AM IST
सार

आरोपी डॉक्टर पटेल को उनके बच्चों के साथ यौन तस्करी होने का डर था और उसी डर के चलते और बच्चों और पत्नी को कथित तौर पर बचाने के लिए उन्होंने पत्नी समेत बच्चों को पहाड़ी से गिराकर मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन
us indian origin doctor who drove wife two daughters from cliff set free by court
court room - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की अदालत ने, अपनी पत्नी और दो बच्चों को कार समेत पहाड़ी से गिराने के आरोप में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को जेल भेजने से इनकार कर दिया है। अदालत ने आरोपी को फिलहाल उसके माता-पिता के पास रहने और देश से बाहर न जाने का आदेश दिया है। साथ ही आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया है।  
विज्ञापन


मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर अदालत ने दी राहत
दरअसल मनोवैज्ञानिकों ने अदालत को बताया कि कैलिफोर्निया में रेडियोलॉजिस्ट धर्मेश पटेल पिछले साल से ही मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं और इसी के चलते उन्होंने अपने पत्नी और सात और चार साल की दो बच्चों को अपनी टेस्ला कार समेत पहाड़ी से नीचे गिरा दिया। डॉक्टरों के अनुसार, पटेल दुर्घटना से कुछ सप्ताह पहले सिजोफेक्टिव डिसऑर्डर और मेजर डिप्रेसिव डिसऑर्डर से पीड़ित थे। उन्हें पैरों की पदचाप का लगातार आभास हो रहा था और उन्हें लगता था कि कोई उनका पीछा कर रहा है। मनोवैज्ञानिकों ने अदालत को बताया कि पटेल को उनके बच्चों के साथ यौन तस्करी होने का डर था और उसी डर के चलते और बच्चों और पत्नी को कथित तौर पर बचाने के लिए ही उन्होंने पत्नी समेत बच्चों की हत्या करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


पत्नी की मांग- पति के खिलाफ न चलाया जाए मुकदमा
भारतवंशी डॉक्टर धर्मेश पटेल ने एक चट्टान से अपनी टेस्ला कार को नीचे गिरा दिया था। हालांकि इस दुर्घटना में डॉक्टर का परिवार चमत्कारिक रूप से बच गया था। बचाए जाने के बाद डॉक्टर की पत्नी ने माना कि उसके पति ने जानबूझकर उन्हें पहाड़ी से गिराया, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनके पति पर मुकदमा चलाया जाए। डॉक्टरों और वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर आरोपी डॉक्टर को जेल की सजा के बजाय मानसिक उपचार की अनुमति दे दी। अमेरिका का कानून कहता है कि इस तरह के प्रावधान पर तभी विचार हो सकता है, जब मानसिक बीमारी ने अपराध में बड़ी भूमिका निभाई हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने आरोपी डॉक्टर को कैलिफोर्निया में उनके माता-पिता के पास छोड़ने का आदेश दिया। उन पर GPS से नज़र रखी जाएगी और वे सप्ताह में एक बार अदालत में रिपोर्ट करेंगे। उन्हें अपने देश से बाहर यात्रा करने की भी अनुमति नहीं है और उन्हें अपना ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जमा करना होगा। मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed