फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Indian Diaspora Benefit Biden Administration increased work permit time limit to 540 days

अमेरिका में भारतीयों को लाभ: प्रवासियों के रहने की अवधि बढ़ेगी, 180 दिन की सीमा बढ़ाकर 540 दिन हुए

Sat, 06 Apr 2024 07:39 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 06 Apr 2024 07:39 AM IST
सार

अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन के एक फैसले से भारतवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। रोजगार प्राधिकरण दस्तावेजों के लिए 180 दिन की अवधि 540 दिनों तक बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
US Indian Diaspora Benefit Biden Administration increased work permit time limit to 540 days
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी नागरिकता व आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने अस्थायी अंतिम नियम (टीएफआर) की घोषणा की है। इसमें कार्य परमिट के लिए आप्रवासियों की पात्रता का विस्तार किया गया है। इसके तहत कुछ रोजगार प्राधिकरण दस्तावेजों (ईएडी) के लिए स्वचालित 180 दिन की अवधि 540 दिनों तक बढ़ा दी गई है। यानी अमेरिका में रहने की अवधि बढ़ जाएगी, जिसका सर्वाधिक लाभ भारतीयों को मिलना तय है।
विज्ञापन


इस कार्रवाई के तहत गत 12 महीनों में ईएडी प्रसंस्करण अवधि काफी कम कर दी गई है। बृस्पतिवार देर शाम घोषित ये अस्थायी उपाय, पहले से ही कार्य-अधिकृत गैर-नागरिकों को उनके लंबित ईएडी नवीनीकरण आवेदनों पर निर्णय लेने की प्रतीक्षा के वक्त, उनके रोजगार प्राधिकरण और दस्तावेजीकरण में चूक से रोकेंगे। इससे अमेरिकी नियोक्ताओं के लिए संचालन की निरंतरता भी सुव्यवस्थित हो सकेगी।
विज्ञापन


यह बाइडन प्रशासन द्वारा कार्य-अधिकृत व्यक्तियों को कार्यबल में शामिल करने के लिए नवीनतम कदम है। यह ऐतिहासिक घोषणा, विशेष रूप से दक्षिण एशियाई प्रवासियों को लाभ पहुंचाने वाली होगी। यह व्हाइट हाउस एशियन अमेरिकन एंड नेटिव हवाईयन पैसिफिक आइलैंडर (एएएनएचपीआई) आयोग में राष्ट्रपति बाइडन के सलाहकार अजय भुटोरिया द्वारा की गई एक सिफारिश का क्रियान्वयन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन कार्ड बैकलॉग में कमी आएगी
इन प्रयासों का लक्ष्य अमेरिका में लगातार आव्रजन सुधार और ग्रीन कार्ड बैकलॉग में कमी लाना है। इससे 10 लाख से अधिक दक्षिण एशियाई लोगों को भरपूर लाभ मिल सकेगा। विशेष रूप से, व्हाइट हाउस एएएनएचपीआई आयोग को उनकी पिछली सिफारिशों के कारण बाइडन प्रशासन ने अमेरिका में एच-1बी वीजा में घरेलू नवीनीकरण स्टैम्पिंग को सक्षम करने के वास्ते एक पायलट कार्यक्रम शुरू किया है।

सहयोगात्मक प्रयासों का प्रमाण
यूएससीआईएस की घोषणा सामुदायिक वकालत और नीतियों को आकार देने में सहयोगात्मक प्रयासों का एक प्रमाण है। यह आप्रवासी समुदायों को सीधे प्रभावित करती है, जिसका असर नवीकरण तंत्र पर पड़ा।


2022 में कवर सभी श्रेणियों पर लागू
यूएससीआईएस के एक प्रवक्ता के अनुसार, यदि नया विनियमन लागू नहीं किया गया तो आठ लाख अप्रवासियों की नौकरी खोने का खतरा था। बाइडन प्रशासन ने दूसरी बार 540 दिनों के विस्तार की घोषणा की है। अक्तूबर-23 को यह वापस 180 दिनों का हो गया था। नया विस्तार उन सभी अप्रवासी श्रेणियों पर लागू होगा जो 2022 में कवर की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed