फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Indian-American student from Florida wins Scripps National Spelling Bee title, spells 29 words

Spelling Bee Competition: सातवीं में पढ़ने वाले भारतीय-अमेरिकी छात्र ने जीती प्रतियोगिता, जानें क्या मिला इनाम

Fri, 31 May 2024 11:30 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 31 May 2024 11:30 AM IST
सार

फ्लोरिडा के 7 वीं कक्षा के 12 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र ब्रुहट सोमा ने टाईब्रेकर में 29 शब्दों की सही वर्तनी बताकर स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी का खिताब अपने नाम किया। ब्रुहट सोमा ने प्रतियोगिता जीतकर 50,000 अमेरिकी डॉलर और कई पुरस्कार जीते।
इस साल की स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग प्रतियोगिता टाईब्रेकर तक चली। इस प्रतियोगिता में ब्रुहट ने 29 शब्दों की सही वर्तनी 90 सेकंड में बताकर फैजान जकी को हराया।

विज्ञापन
US: Indian-American student from Florida wins Scripps National Spelling Bee title, spells 29 words
स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी जीतने वाले ब्रुहट - फोटो : एएनआई

विस्तार

फ्लोरिडा के 7 वीं कक्षा के 12 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र ब्रुहट सोमा ने टाईब्रेकर में 29 शब्दों की सही वर्तनी बताकर स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी का खिताब अपने नाम किया। ब्रुहट सोमा ने प्रतियोगिता जीतकर 50,000 अमेरिकी डॉलर और कई पुरस्कार जीते। इस प्रतियोगिता में बच्चों का दबदबा कायम रहा।
विज्ञापन


इस साल की स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग प्रतियोगिता टाईब्रेकर तक चली। इस प्रतियोगिता में ब्रुहट ने 29 शब्दों की सही वर्तनी 90 सेकंड में बताकर फैजान जकी को हराया। जिन्होंने लाइटनिंग राउंड में 20 शब्दों की सही वर्तनी बताई थी। ब्रुहट का चैंपियनशिप शब्द "एबसील" था, इसका मतलब "ऊपर एक प्रक्षेपण पर रस्सी के माध्यम से पर्वतारोहण में उतरना" है। बता दें कि ब्रुहट टाईब्रेकर में पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर रहे फैजान की गति शुरुआत में अधिक असमान थी। फैजान ने 25 शब्दों बोले लेकिन उनमें से चार शब्द गलत थे। आयोजकों ने बताया ब्रुहट सोमा 2024 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी का चैंपियन रहा। उन्होंने ब्रुहट की तारीफ करते हुए कहा कि वह अविश्वसनीय याददाश्त वाला यह लड़का है। आयोजकों ने कहा, "ब्रुहट सोमा ने 30 में से 29 शब्दों की सही वर्तनी करके प्रतिष्ठित चैंपियन का खिताब हासिल कर 2022 में हरिनी लोगान द्वारा बनाए गए स्पेल-ऑफ रिकॉर्ड को तोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रतियोगिता के पहले स्पेल-ऑफ के दौरान लोगान ने 26 में से 22 शब्दों की सही वर्तनी की।" बी के कार्यकारी निदेशक कोरी लोफ्लर ने कहा, "जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ी, यह स्पष्ट हो गया कि फैजान और ब्रुहट दोनों ही हमारे अंतिम दो स्पेलर होंगे। प्रतियोगिता के अंतिम मिनटों में स्पेल-ऑफ को सक्रिय किया, जिससे इन शानदार स्पेलर को यह दिखाने का मौका मिला कि वे क्या कर सकते हैं। 

दो अंतिम स्पेलर के पास शब्दों की एक पूर्व निर्धारित सूची से जितने संभव हो सके उतने शब्दों को लिखने के लिए 90 सेकंड का समय था। ई डब्ल्यू स्क्रिप्स कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ एडम सिमसन ने ब्रुहट को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की। सिमसन ने कहा कि 12 साल की उम्र में ब्रुहट ने अपने ज्ञान और संयम के प्रदर्शन से प्रभावित किया। यह स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी में ब्रुहट ने तीसरी बार प्रतिभाग किया। वह 2023 में 74वें स्थान पर और 2022 में 163वें स्थान पर रहे थे।


प्रतियोगिता में 8 में से 5 फाइनलिस्ट थे भारतीय-अमेरिकी
वर्ष 2024 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी में आठ फाइनलिस्ट थे। इन आठ फाइनलिस्ट में से पांच फाइनलिस्ट भारतीय-अमेरिकी थे। जिसमें कैलिफोर्निया से ऋषभ साहा, श्रेय पारिख, कोलोराडो से अदिति मुथुकुमार और उत्तरी कैरोलिना से अनन्या राव प्रसन्ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed