फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Indian American Dipanshu Kher jailed for two years for deleting Microsofts 1200 users accounts

अमेरिका: माइक्रोसॉफ्ट के 1200 खाते हटाने पर भारतीय दीपांशु खेर को दो साल कैद  

Thu, 25 Mar 2021 01:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 25 Mar 2021 01:29 AM IST
सार

  • भारतीय दीपांशु खेर को माइक्रोसॉफ्ट के करीब 1200 यूजर्स के अकाउंट हटाने का दोषी माना गया
  • दीपांशु खेर को 11 जनवरी 2021 को भारत से अमेरिका लौटने पर किया गया गिरफ्तार

विज्ञापन
US: Indian American Dipanshu Kher jailed for two years for deleting Microsofts 1200 users accounts
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में कैलिफोर्निया की अदालत ने एक भारतीय दीपांशु खेर को दो साल कैद की सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक, खेर को नौकरी से निकाले जाने के बाद कंपनी के सर्वर तक पहुंच बनाने और माइक्रोसॉफ्ट के करीब 1200 यूजर्स के अकाउंट हटाने के दोषी माना गया है।

विज्ञापन


दीपांशु खेर को दो साल की जेल और 5.67 लाख डॉलर का जुर्माना
दीपांशु खेर को 11 जनवरी 2021 को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह भारत से अमेरिका लौटा था। खेर को उसके खिलाफ लंबित वारंट के बारे में जानकारी नहीं थी। अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी रैंडी ग्रॉसमैन ने बताया कि यह क्षति पहुंचाने का काम कंपनी के लिए विनाशकारी था।

विज्ञापन


अमेेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की जज मर्लिन हफ ने फैसला सुनाते हुए रेखांकित किया कि खेर ने जानबूझकर कंपनी पर जटिल हमला किया जो पूर्व नियोजित था और बदले की भावना से किया गया। अदालत ने खेर को दो साल कैद की सजा सुनाने के साथ ही तीन साल अतिरिक्त निगरानी में रखने और उसकी वजह से कंपनी को हुए 5,67,084 डॉलर के नुकसान की क्षतिपूर्ति करने का भी आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed