फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Indian Ambassador Taranjit Singh Sandhu USIBC hosts farewell reception

US: भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू की विदाई, 35 साल की शानदार सेवा के बाद USIBC ने फेयरवेल पर कही यह बात

Thu, 18 Jan 2024 11:10 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 18 Jan 2024 11:10 AM IST
सार

अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू रिटायर हो गए। उनकी विदाई के मौके पर पूर्व राजनयिकों और बड़े अधिकारियों ने 35 साल के करियर को याद किया। भारत-अमेरिका संबंध को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में संधू के उल्लेखनीय योगदान की सराहना भी की गई।

विज्ञापन
US Indian Ambassador Taranjit Singh Sandhu USIBC hosts farewell reception
अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू सेवानिवृत्त हो चुके हैं। राजनयिक के रूप में 35 साल का शानदार करियर पूरा करने पर अमेरिकी व्यापार जगत से जुड़ी हस्तियों ने इनकी विदाई के लिए समारोह का आयोजन किया। भारतीय विदेश सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले संधू के सम्मान में यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) ने रिसेप्शन रखा। इसमें  व्हाइट हाउस, विदेश विभाग के शीर्ष अधिकारियों के अलावा कॉरपोरेट जगत की कद्दावर हस्तियां शरीक हुईं।
विज्ञापन


तीन दशक से अधिक लंबे करियर के दौरान संधू ने चार बार अमेरिका में भारतीय राजनयिक के रूप में सेवाएं दीं। बीते कुछ समय में भारत और अमेरिका से संबंधों को नए मुकाम पर पहुंचाने में इनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। इनकी विदाई समारोह में व्हाइट हाउस में हिंद-प्रशांत के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद समन्वयक कर्ट कैंपबेल ने कहा, चुनिंदा राजनयिकों ने भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है, संधू का नाम भी इसमें शामिल है। सेवानिवृत्ति के बाद उनकी याद आएगी। एक शानदार दोस्त से बढ़कर संधू बेहतरीन इंसान भी हैं।
विज्ञापन


पूर्व राजनयिक और यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) के वर्तमान अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा, संधू 'सपने देखने वाले' व्यक्ति हैं। इन्होंने अपने राजनयिक कौशल से अमेरिका-भारत संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इतिहास इनके योगदान को दर्ज करेगा। दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध अब तक के सबसे अच्छे स्तर पर हैं, और इसमें संधू का उल्लेखनीय योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली राजकीय यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने हा, ये बेहद प्रभावी रहा। इससे रिश्ते की अहमियत रेखांकित हुई। संधू की टीम ने शालीनता के साथ यात्रा को सफल और यादगार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed