फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-India donald Trump hints at strict policy rice exports from India should not be dumping rice in US market

US-India Trade: ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले चावल पर सख्ती के दिए संकेत, अतिरिक्त टैरिफ लगाने की दी धमकी

Tue, 09 Dec 2025 09:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 09 Dec 2025 09:06 AM IST
सार

अमेरिका द्वारा भारी-भरकम टैरिफ लगाए जाने के चलते भारत और अमेरिका के रिश्तों और व्यापारिक संबंधों में पहले से ही खटास है। अब ट्रंप ने और टैरिफ लगाने के संकेत दिए हैं। दरअसल ट्रंप ने आरोप लगाया है कि भारत, अमेरिका में अपना चावल खपा रहा है। इसे रोकने के लिए ट्रंप ने टैरिफ लगाने का समर्थन किया है। 

विज्ञापन
US-India donald Trump hints at strict policy rice exports from India should not be dumping rice in US market
डोनाल्ड ट्रंप ने अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से अमेरिका आने वाले चावल पर सख्ती करने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने एक बयान में कहा कि भारत को अपना चावल अमेरिकी बाजार में नहीं खपाना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि ऐसा न हो, हम इसका ध्यान रखेंगे। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए ये बात कही।  
विज्ञापन


किसानों के प्रतिनिधियों से ट्रंप ने व्हाइट हाउस में की मुलाकात
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में किसानों और कृषि क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस मुलाकात में अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और कृषि मंत्री ब्रुक रोलिंस भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने किसानों के लिए 12 अरब डॉलर की संघीय मदद देने का भी एलान किया। बैठक में केनेडी राइस मिल के मालिकाना हक वाले परिवार की सदस्य मेरिल केनेडी भी मौजूद रहीं। मेरिल ने कहा कि अमेरिका में विभिन्न देश अपना सस्ता चावल खपा रहे हैं, जिसके चलते देश के किसानों को बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


भारत पर लगा अमेरिका में अपना सस्ता चावल खपाने का आरोप
इस पर ट्रंप ने मेरिल से पूछा कि कौन से देश अपना चावल अमेरिका में खपा रहे हैं? तो इस पर मेरिल ने कहा 'भारत, थाईलैंड और चीन प्यूर्टो रिको में अपना चावल खपा रहा है। पहले प्यूर्टो रिको, अमेरिकी चावल का सबसे बड़ा बाजार था, लेकिन अब कई वर्षों से हमने अपना चावल प्यूर्टो रिको नहीं भेजा है।' मेरिल ने कहा कि ये पहले कई वर्षों से हो रहा है, लेकिन मौजूदा प्रशासन में ये बड़े पैमाने पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ काम कर रहे हैं, लेकिन इन्हें बढ़ाकर दोगुना करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Trump: 'यूरोप बहुत ही गलत दिशा में जा रहा है', एक्स पर जुर्माना लगाए जाने पर यूरोपीय संघ पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के दिए संकेत
इसके बाद ट्रंप ने वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से पूछा, मुझे भारत के बारे में बताइए, भारत को अपना चावल अमेरिका में खपाने की इजाजत क्यों मिल रही है? उन्हें टैरिफ देना चाहिए या उन्हें चावलों पर कोई छूट मिली हुई है? इस पर वित्त मंत्री ने कहा 'भारत को कोई छूट नहीं मिली है, लेकिन हमारी अभी भी भारत के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है।' ट्रंप ने स्कॉट बेसेंट से उन देशों के नाम पूछे, जो अपना चावल अमेरिका में खपा रहे हैं। इसके बाद मेरिल केनेडी ने भारत, थाईलैंड और चीन को मुख्य देश बताया। इस पर ट्रंप ने कहा 'इन देशों पर टैरिफ लगाकर ये समस्या बहुत आसानी से सुलझ जाएगी। इसलिए हमें सुप्रीम कोर्ट में केस जीतना जरूरी है।'


अमेरिका की निचली अदालत ट्रंप प्रशासन द्वारा विभिन्न देशों पर टैरिफ लगाने को अवैध बताया है। जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। ट्रंप ने कहा अमेरिका की आधा कार निर्माण उद्योग और चिप उद्योग खत्म हो चुका है क्योंकि निर्माण कंपनियों को अन्य देशों में उत्पादन की इजाजत दी गई। पूर्व की सरकारों ने अमेरिका में होने वाले इन उत्पादों पर टैरिफ भी नहीं लगाया। 

दुनिया में चावल निर्यात में भारत की बड़ी हिस्सेदारी
भारत दुनिया में चावल का सबसे बड़ा उत्पादक देश है, यहां 15 करोड़ टन चावल का सालाना उत्पादन होता है, जो दुनिया के कुल उत्पादन का 28 प्रतिशत है। भारत, चावल का सबसे बड़ा निर्यातक देश भी है, साल 2024-25 में चावल के कुल निर्यात का 30 प्रतिशत अकेले भारत ने निर्यात किया। ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन के अनुसार, साल 2024 में भारत ने अमेरिका को 2.34 लाख टन चावल का निर्यात किया। हालांकि भारत के कुल बासमती चावल निर्यात 52 लाख टन का यह पांच प्रतिशत से भी कम है। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed