फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: In America, a person of Indian origin shot two of his own compatriots; accused in police custody

US: अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति ने अपने ही हमवतन दो लोगों को मारी गोली; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Fri, 05 May 2023 04:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 May 2023 04:07 PM IST
सार

सड़क किनारे एक दुकान में काम करने वाले तनुस एलन ने कहा कि वह अपने स्टोर में बैठा था जब उसने तर्क करने और चिल्लाने की आवाजे सुनी थी।

विज्ञापन
US: In America, a person of Indian origin shot two of his own compatriots; accused in police custody
Homicide - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी राज्य ओरेगन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने अपने ही हमवतन दो भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बुधवार की है जब 21 वर्षीय जोबनप्रीत सिंह ने पोर्टलैंड शहर के स्ट्रिप मॉल में 20 वर्षीय दो भाईयों पर गोली चला दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन मॉल के पास तंबाकु बेचने वाले कमल सिंह ने बताया कि वो दोनों उसके चचेरे भाई हो सकते हैं। 

पुलिस ने बताया कि जोबनप्रीत सिंह को प्रथम श्रेणी की हत्या के दो मामलों में घटनास्थल पर ही हिरासत में लिया गया था। उसके खिलाफ हिरासत केंद्र में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। सड़क किनारे एक दुकान में काम करने वाले तनुस एलन ने कहा कि वह अपने स्टोर में बैठा था जब उसने तर्क करने और चिल्लाने की आवाजे सुनी थी। उन्होंने बताया- "इसके तुरंत बाद ही मैंने गोली चलने की भी आवाज सुनी और दो लोगों को गिरते हुए देखा।"
विज्ञापन


इस हत्या ने एक साल में राज्य भर में मानव हत्या की संख्या को बढ़ाकर 30 तक पहुंचा दिया है। पिछले साल मानव हत्या से मरने वालों की संख्या 35 थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed