फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US ICE says agents arrested 12 people in Minneapolis as part of immigration operation News In Hindi

ICE Immigration Operation: अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर सख्ती बढ़ी, सोमालिया-मैक्सिको के 12 लोग गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 02:47 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 06 Dec 2025 02:47 AM IST
सार

अमेरिका के मिनियापोलिस में फेडरल एजेंट्स ने अवैध इमिग्रेंट्स पर छापेमारी कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें छह मेक्सिकन, पांच सोमाली और एक एल साल्वाडोर नागरिक शामिल हैं। अभियान मुख्य रूप से सोमाली समुदाय को निशाना बनाने के लिए शुरू किया गया था, लेकिन आधे से कम गिरफ्तारियां सोमाली नागरिकों की हुईं। 

विज्ञापन
US ICE says agents arrested 12 people in Minneapolis as part of immigration operation News In Hindi
अमेरिकी पुलिस (File Photo/सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के मिनियापोलिस में फेडरल एजेंट्स ने इस सप्ताह अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इस छापेमारी में 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का मुख्य लक्ष्य सोमाली समुदाय के अवैध प्रवासियों पर था, लेकिन गिरफ्तार लोगों में केवल पांच सोमाली थे। बाकी में छह मेक्सिकन और एक एल साल्वाडोर का नागरिक था।

विज्ञापन

बता दें कि मिनियापोलिस-सेन्ट पॉल क्षेत्र में अमेरिका की सबसे बड़ी सोमाली समुदाय रहती है। ट्रंप प्रशासन ने इससे पहले शिकागो, लॉस एंजिलिस और चार्लोट में भी बड़े पैमाने पर निर्वासन अभियान चलाया था। इसी तरह इस सप्ताह न्यू ऑरलियन्स में भी कार्रवाई की गई है, जहां अधिकारी 5,000 लोगों तक को गिरफ्तार करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Birthright Citizenship: अब ट्रंप के आदेश की 'सुप्रीम समीक्षा', क्या राष्ट्रपति का फरमान संविधान के खिलाफ?
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार लोगों में कुछ पर पहले से ही मामले दर्ज
मामले में डीएचएस की सहायक सचिव ट्रिशिया मैक्लॉगलिन ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 12 लोगों में से अधिकांश सबसे बड़े अपराधी अवैध प्रवासी हैं। इनमें से आठ पर हिंसा, धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा और नशे में ड्राइविंग जैसे मामले थे।


वहीं मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने कहा कि शहर की पुलिस फेडरल इमिग्रेशन अभियान में भाग नहीं लेगी। इसके बावजूद डीएचएस की मैक्लॉगलिन ने फ्रे और वाल्ज़ पर आरोप लगाया कि उन्होंने इमिग्रेशन कानून लागू नहीं किया और नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाला।

ये भी पढ़ें:- US-Mexico Ties: पहली बार ट्रंप-शीनबाम की मुलाकात, व्यापार और टैरिफ पर रहेगी नजरें; वर्ल्ड कप केवल बहाना या..?

ट्रंप की आलोचना और विवाद क्यों?
गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोमाली प्रवासियों को सार्वजनिक रूप से कचरा कहा। साथ ही कहा कि वे देश के लिए योगदान नहीं करते। उन्होंने मिनेसोटा के डेमोक्रेटिक गवर्नर टिम वाल्ज पर भी आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में सरकारी कार्यक्रमों में धोखाधड़ी हुई और इससे एक सोमाली कट्टरपंथी समूह को धन पहुंचा। इस छापेमारी और ट्रंप की टिप्पणियों की स्थानीय और राज्य अधिकारियों ने तीखी आलोचना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed