फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US house of Representatives passed Bill to promote scientific research for competition with China

आगे बढ़ने की होड़: चीन से वैज्ञानिक प्रतिस्पर्धा के लिए अमेरिका में कानून पारित

Wed, 30 Jun 2021 12:55 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Jun 2021 12:55 AM IST
सार

  • दुनिया के दो शक्तिशाली देशों के बीच आगे बढ़ने की होड़ जारी है, इसी क्रम में अमेरिकी संसद के निचले सदन ने वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने वाला बिल पारित किया
  • अमेरिका में चीन से मुकाबले के लिए ऊर्जा मंत्रालय के विज्ञान कार्यालय के लिए अनुसंधान निधि को जारी करने के लिए भी द्विदलीय आधार पर दो बिल पारित किए गए

विज्ञापन
US house of Representatives passed Bill to promote scientific research for competition with China
यूएस और चीन का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी संसद के निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) ने देश को चीन की तुलना में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने की कोशिश के तहत वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने वाला बिल पारित कर दिया। इसके तहत अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन के लिए फंडिंग बढ़ाने और शोध के मौकों का विस्तार करने के लिए विज्ञान-इंजीनियरिंग में नया निदेशालय स्थापित करने को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


अमेरिका में चीन से मुकाबले के लिए ऊर्जा मंत्रालय के विज्ञान कार्यालय के लिए अनुसंधान निधि को जारी करने के लिए भी द्विदलीय आधार पर दो बिल पारित किए गए। पहला बिल 67 के मुकाबले 345 मतों से पारित किया गया जिसे नेशनल साइंस फाउंडेशन फॉर द फ्यूचर एक्ट कहा गया है, जबकि दूसरा विधेयक भविष्य के लिए ऊर्जा विज्ञान विभाग से संबंधित था जिसे 68 के मुकाबले 351 मतों से पारित किया गया।
विज्ञापन


ये राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन और ऊर्जा मंत्रालय के विज्ञान विभाग के लिए वित्त पोषण में सालाना 7 फीसदी की वृद्धि करेंगे। हाउस साइंस, स्पेस एंड टेक्नोलॉजी समिति की अध्यक्ष एडी बर्निस जॉनसन ने कहा, हम अपने देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं और हमें अपने समाज में विज्ञान की भूमिका पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन पर राजनयिक दबाव के लिए बिल पेश
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पारित दो बिलों के अलावा उच्च सदन (सीनेट) में चीन पर राजनयिक दबाव बढ़ाने के लिए भी बहुमत दल के नेता चक शूमर ने एक बिल पेश किया। इसमें बीजिंग में 2022 ओलंपिक खेलों का राजनयिक बहिष्कार अनिवार्य करना शामिल है। सीनेट में पेश एंडलेस फ्रंटियर्स एक्ट के साथ आगे बढ़ने के लिए इस बिल के लिए 84-11 मत दिए गए।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार : यूएन
संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष स्वतंत्र विशेषज्ञ और मानवाधिकार पर विशेष दूत मैरी लॉलर ने चीन में कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि चीन में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को लंबी जेल की सजा या नजरबंद करने की सजा सुनाई जा रही है। यहां तक कि पीड़ितों को चिकित्सा उपचार देने या उन्हें वकीलों अथवा परिवारों तक पहुंच देने से भी वंचित रखा जा रहा है। लॉलर ने कहा, मैं कम से कम 13 मानवाधिकार रक्षकों के बारे में जानती हूं जिन्हें झूठे आरोपों में 10 वर्ष या उससे अधिक की जेल की सजा सुनाई गई है।


चीन-अमेरिका प्रतिद्वंद्विता के बीच आर्थिक सुरक्षा पर जापान में चिंता
मंगलवार को जारी एक श्वेत पत्र में जापान सरकार ने कहा है कि उसे अमेरिका-चीन प्रतिद्वंद्विता के बीच आर्थिक सुरक्षा पर चिंता जताई। जापान ने सुधार के तरीकों के रूप में आपूर्ति शृंखलाओं की रक्षा के लिए अन्य देशों को सहयोग पर जोर दिया। श्वेत पत्र में यह भी जरूरी बताया गया कि संवेदनशील तकनीकों को लीक होने से रोकने के लिए संपूर्ण उपाय किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed